May 20, 2026
WhatsApp Image 2024-01-14 at 19.48.43 (1)

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 जनवरी 2024। अयोध्या में हो रहे श्रीराम जन्मभूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए देश भर में रामभक्त इसे राम काज मान कर इसमें जुटे हुए है। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में भी प्रतिदिन सैंकड़ों कार्यकर्ता 22 जनवरी के दिन अपने अपने घरों में, गलियों में, मोहल्लों में, मंदिरों में, गांवों में अपने अपने स्तर पर इस उत्सव को मनाने के लिए आमंत्रण देने मे जुटे हुए है। इसी क्रम में रविवार को भी श्रीडूंगरगढ़ शहर सहित कइ गांवों में कार्यक्रम हुए, पढ़ें सभी की सामूहिक खबर, देखें फोटो।

श्रीडूंगरगढ़ में महिला शक्ति ने संभाली कमान, घर घर पहुंच कर वितरण किए पीले चावल।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 जनवरी 2024। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के वार्ड 19 में रविवार को महिला शक्ति ने राम काज की कमान संभालते हुए पूर्व वार्ड में घर-घर जाकर अयोध्या से आए पीले चावलों को वितरण किया एवं 22 जनवरी को अपने घरों में दीपक जलाकर उत्सव मनाने का आमंत्रण दिया। इस दौरान मोहल्ले की कृष्णा पेड़ीवाल, कौशल्या झंवर, मंजू पेड़ीवाल, भारती डागा, कंचन तापड़िया, रेखा मूंधड़ा, माया लोहिया आदि सक्रिय रही।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के वार्ड 19 में पीले चावल वितरित करती महिला कार्यकर्ता।

बापेऊ में ग्रामीणों ने किया सामूहिक पूजन, मनाएगें उत्सव।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 जनवरी 2024। गांव बापेऊ में रविवार को अयोध्या से पहुंचे पीले चावलों का पूजन किया गया एवं ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से 22 जनवरी को रामउत्सव मनाने का निर्णय लिया। इस दौरान गांव के मांगीलालसिंह राजपुरोहित, छोटूसिंह राजपुरोहित, अमरसिंह राजपुरोहित, रामचंद्र उपाध्याय, पूर्वसरपंच ओमनाथ, रेवंतराम ज्याणी, भीखाराम नाई, भूरसिंह भाटी, जगूराम राईका, गणपतराम ज्याणी, भंवरनाथ सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने इस मौके पर जयश्रीराम के जयकारे लगाए एवं कार्यकर्ता पीले चावलों का स्वागत करते हुए हर घर वितरण कर 22 जनवरी को राम उत्सव मनाने का आमंत्रण देने के कार्य में जुटे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बापेऊ में सामूहिक रूप से किया गया पीले चावलों का पूजन।

मोमासर में श्रमदान में जुटे कार्यकर्ता।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 जनवरी 2024। अयोध्या में रामलाल की मुर्ति प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 14 से 22 जनवरी तक अपने आस पास के मंदिरों एवं तीर्थ क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान के आह्वान पर गांव मोमासर में कार्यकर्ताओं ने भैरव मंदिर में श्रमदान किया। इस दौरान पूर्व जिला परिषद सदस्य सुभाष कमलिया, मोमासर भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष बजरंग प्रजापत, सोशल मीडिया के धनराज सोनी, भाजपा कार्यकर्ता भंवरलाल गोदारा, खीयांराम भामूं आदि ने श्रमदान किया एवं सभी से अधिकाधिक संख्या में अपने आस पास के मंदिरों में श्रमदान करने का आह्वान किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव मोमासर के भैरवनाथ मंदिर में श्रमदान करते वरिष्ठ नागरिक।

उदरासर में 18 को प्राण प्रतिष्ठा, चलाया गया मंदिरों में स्वच्छता अभियान।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 जनवरी 2024। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में रविवार को क्षेत्र के गांव उदरासर में विभिन्न मंदिरों में युवाओं ने श्रमदान किया। गांव के ही आथूणा बास में स्थित ठाकुरजी मंदिर में आगामी 18 जनवरी को मुर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया जाएगा। दुलदास स्वामी ने बताया कि इस मौके पर 16 जनवरी से धार्मिक अनुष्ठान शुरू होगें जो 18 तक लगातार जारी रहेगेँ। 18 को झांकियों के साथ कलश यात्रा निकाली जाएगी एवं ठाकुरजी का नगर भ्रमण होगा उसके बाद मंत्रोच्चारण के साथ प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव उदरासर में मंदिर की सफाई करते युवा।

पूनरासर में पालाजी महाराज धाम पर किया श्रमदान।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 जनवरी 2024। रविवार को गांव पूनरासर में स्थित संत पालाजी महाराज के मुख्य धाम में बजरंग दल के युवाओं ने श्रमदान किया। बजरंग दल इकाई संयोजक लिछमण सिद्ध, सहसंयोजक मुखराम, मनोज, गोरखनाथ, ओमनाथ, रामचंद्र, किशन, नोपनाथ, मांगनाथ आदि कार्यकर्ताओं ने धाम स्थित पौधों में पानी दिया, रखरखाव किया एवं स्वच्छता अभियान चलाया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव पूनरासर में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने किया पालोजी धाम में श्रमदान।