May 21, 2026
10-octttt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 जनवरी 2024। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के मोमासर बास में बीती रात एक महिला ने खुद को फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। प्राथमिक जानकारी के अनुसार करीब 45 वर्षीया महिला जमीला बानो पत्नी गुलाब नबी काजी ने गुरूवार रात को अपने घर में ही खुद को फांसी लगा ली। महिला का पति गुलाब नबी काजी काम के सिलसिले में बाहर रहता है एवं महिला अपने एक पुत्र के साथ यहीं रहती थी। सुबह घटना का पता चला तो पुलिस को सूचना दी गई एवं पुलिस शव लेकर श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय पहुंची है। जहां शव को मोर्चरी में रखवाया गया है।