May 21, 2026
banner[1]-Recovered-Recovered-Recovered

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 जनवरी 2024। 22 जनवरी को अयोध्या में राम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर विधायक ताराचंद सारस्वत ने नागरिकों से धूमधाम से उत्सव मनाने का आग्रह किया है। सारस्वत ने शहर के सौंदर्यकरण को लेकर पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा से वार्ता की और सजावट, साफ सफाई के बारे में जानकारी ली। सारस्वत ने कहा कि शहर के मुख्य स्थानों पर भजन कीर्तन के साथ माईक सेट भी लगवाए जाएंगे तथा मुख्य स्थानों पर महाप्रसाद का वितरण भी होगा। विधायक ने गांवो में भी उत्सव मनाए जाने को लेकर पंचायत समिति के विकास अधिकारी को भी दिशा निर्देश दिए। सारस्वत ने पुलिस प्रशासन को भी निर्देश देते हुए शांति व्यवस्था के लिए पूरी निगरानी करने की बात कही। बता देवें क्षेत्र में रामोत्सव को लेकर जबरदस्त रौनक छाई है और गली गली घर घर रामभक्त उत्सव की तैयारी में जुटे है। बिग्गाबास के वार्ड 17 में जय हनुमान मंडली के द्वारा आज सुबह से प्रभात फेरी प्रारंभ कर दी गई है। मंडली के अध्यक्ष रामावतार सैनी ने बताया कि राम भजनों के साथ प्रभात 22 जनवरी की सुबह तक निकाली जाएगी और घर घर रामलला के स्वागत करने का संदेश पूरे शहर में दिया जाएगा। वहीं गांव सोनियासर में रात 7 बजे से रात 10 तक रामलीला का मंचन किया जा रहा है जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण भाग ले रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंडली द्वारा राम भजनों के साथ निकाली जा रही है जागरण प्रभात फेरी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वृहद स्तर पर हो रही है रामोत्सव की तैयारियां, सज रहा है शहर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रामलीला का मंचन हो रहा है सोनियासर गोदारन में, ग्रामीण जुट रहें देखने।