August 30, 2026
banner[1]-Recovered-Recovered-Recovered-Recovered-Recovered

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 जनवरी 2024। 22 जनवरी के रामोत्सव को लेकर श्रीडूंगरगढ़ व्यापार मंडल ने बड़ा निर्णय लेते हुए बाजार बंद का आह्वान किया है। व्यापार मंडल अध्यक्ष श्याम सुदंर पारीक ने बताया कि अयोध्या के हो रहें उत्सव को लेकर व्यापारियों में जबरदस्त उत्साह है और 22 जनवरी को बाजार पूर्णतया बंद रखा जाएगा। व्यापारीगण मंदिरों में होने वाले विशेष आयोजनों में भागीदारी निभाने में व्यस्त है। पारीक ने नागरिकों से समारोह में उत्साह पूर्वक भाग लेकर इसे भव्य बनाने की अपील की है।