






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 जनवरी 2024। भगवान राम की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह की प्रसन्नता में पूरा श्रीडूंगरगढ़ राममय हो रहा है। नागरिकों के ह्रदय में उत्साह व उल्लास सुंदर उत्सव के रूप में साकार हो रहा है। हर गली में उत्सव की तैयारियां हो रही है। इस लिंक पर क्लिक करके देखें सज गया है श्रीराम के स्वागत के लिए श्रीडूंगरगढ़– https://fb.watch/pHA9-V22ZT/
जयपुर पब्लिक स्कूल में मनाया उत्साहित बच्चों ने मनाया समारोह।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सरदारशहर रोड पर स्थित जयपुर पब्लिक स्कूल के उत्साहित बच्चों ने आज अवकाश से पूर्व आज स्कूल में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह मनाया। बच्चों ने जय श्री राम के नाम की मानव श्रृंखला सजाई व खूब जयकारे लगाए। विद्यार्थियों ने हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए राम भजन गाए। स्कूल के स्टाफ ने कलात्मक कलाकृति के फोटो लिए व वीडियो बनाए। संस्था प्रधान कुम्भाराम घिंटाला ने बच्चों को भगवान श्रीराम के प्रेरणीय जीवन के बारे में बताया। वहीं मैनेजिंग डायरेक्टर चंद्रमुखी घिंटाला ने बच्चों को श्रीराम के जीवन से उच्च चरित्र की प्रेरणा लेने की बात कही। इस दौरान संदीप गोदारा, अंशू शर्मा, सत्यपाल, संदीप सिंह, हरीश शर्मा, विनोद कुमार, भरत बिट्ठू, ओमप्रकाश, कंचन बाला, रजनी, रागिनी शर्मा, पायल, स्नेहा व समस्त स्टाफ मौजूद रहा। नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कर देखें पूरा वीडियो-https://fb.watch/pHzktnKoXi/

श्रीसैन मंदिर जगमगाया रोशनी से, होगा उत्सव का आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आड़सर बास स्थित श्रीसैन जी मंदिर में साफ सफाई कर श्रद्धालु ने शानदार रोशनी से मंदिर की सजावट कर दी गई है। सैन समाज अध्यक्ष ओमप्रकाश फूलभाटी ने बताया कि मंदिर में 22 जनवरी को भजन कीर्तन के साथ दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा और महाप्रसाद का आयोजन होगा।

गणेश मंदिर में होगा सुदंर आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे में पानी की टंकी के पास स्थित गणेश मंदिर में 22 जनवरी को भगवान श्रीराम की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा। पुजारी पण्डित दुर्गेश छंगाणी ने बताया कि सोमवार को गणेश मंदिर में प्रातः 9 बजे पण्डित गिरधर गोपाल छंगाणी के आचार्यत्व में भगवान श्रीराम का वैदिक विधान के साथ भव्य अभिषेक एवं पूजन का कार्यक्रम संपन्न होगा। इस दौरान सुंदरकांड पाठ, हवन, प्रसाद वितरण के आयोजन भी होंगे।

हनुमान मंदिर में होगा आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रताप बस्ती में स्थित हनुमान मंदिर में तीन दिवसीय समारोह का आयोजन किया जाएगा। पुजारी अशोक गिरी गुसाईं ने बताया कि मंदिर में आज रात को सुंदरकांड का आयोजन होगा और 21 जनवरी को भजन कीर्तन का आयोजन होगा। वहीं मंदिर परिसर में अयोध्या समारोह का 22 जनवरी सुबह लाइव प्रसारण किया जाएगा। सोमवार को ही सुंदरकांड और प्रसाद वितरण के आयोजन होंगे। मंदिर परिसर में उत्सव की तैयारियों में अनेक श्रद्धालु व्यस्त है।
गांव आड़सर में होगा भव्य आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 22 जनवरी को गांव आड़सर में भव्य रूप से रामोत्सव मनाने की तैयारियां ग्रामीणों द्वारा उत्साहपूर्वक की जा रही है। गांव में 151 कन्याओं को भोज करवाया जाएगा व 1100 दीपक जलाकर दिपावली मनाई जाएगी। ग्राम पंचायत द्वारा गांव में सफाई अभियान चलाया गया है जिसके तहत मुख्य गलियां व मंदिरों के आस पास सफाई करवाई गई है। विभिन्न मंदिरों में सजावट का कार्य हो रहा है। पुजारी सहित मंदिर समिति के लोग भव्य उत्सव की तैयारियों में व्यस्त है। यहां 22 जनवरी को गांव के सभी मन्दिरों में हरीकीर्तन, सुन्दरकांड पाठ व हनुमान चालीसा के पाठ के आयोजन होंगे। आरती के साथ प्रसाद वितरण की तैयारियां की गई है। रामायण मंडली, भजन मंडली, कीर्तन मंडली, भगवती मन्दिर विकास समिति, बालाजी व हरीरामजी मन्दिर विकास सेवा समिति, भगवती गौशाला समिति सहित सभी रामभक्त गांव में आयोजन की तैयारी में जुटे है।
मोमासर में फूलों से सजा रहें मंदिर को, हो रही भव्य आयोजन की तैयारियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव मोमासर में भोमियाजी मंदिर सेवा समिति के तत्वाधान में मंदिर में भव्य आयोजन की तैयारियां की जा रही है। मंदिर को रोशनी व फूलों से सजाया जा रहा है। भव्य सजावट प्रारंभ हो गई है और मंदिर समिति के सदस्य उत्साह के साथ उत्सव की तैयारियों में व्यस्त है।



नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कर पढें सभी मंदिरों में होने वाले आयोजनों के बारे में विस्तृत खबर, किसी आयोजन में जरूर भाग लेंवे-



