






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 जनवरी 2024। सोमवार को श्रीडूंगरगढ़ में रामोत्सव का प्रांरभ यहां से अयोध्या जाकर वर्ष 1990 एवं 1992 में हुई कार सेवा में भाग लेने वाले कार सेवकों के अभिनंदन के साथ हुआ। विश्व हिंदू परिषद द्वारा जिलाध्यक्ष जगदीश स्वामी की अगुवाई में आडसर बास के राम मंदिर में आयोजित इस कार्यक्रम में मौजूद कार सेवकों का सम्मान जयकारों के साथ किया गया। कार्यक्रम में कारसेवक तारांचद सारस्वत, शिवकुमार स्वामी, हेमनाथ जाखड़, कैलाशीदेवी सोनी, भंवरलाल दुग्गड़, रामावतार सोनी, नेमचंद मारू, भैराराम डूडी का सम्मान जयश्रीराम के नारों के साथ अभिनंदन पत्र एवं दुप्पटे पहना कर दिया गया। कार्यक्रम में विधायक ताराचंद सारस्वत, पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, विहिप जिलाध्यक्ष जगदीश स्वामी, भंवरलाल दुगड़ मंचासीन रहे एवं कार्यक्रम में विहिप इकाई अध्यक्ष श्यामसुदंर जोशी, मंत्री संतोष बोहरा, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप जोशी, बजरंग दल जिला संयोजक वासुदेव सारस्वत, मातृशक्ति इकाई अध्यक्ष प्रेमलता सुथार, पार्षद रजत आसोपा, लोकेश गौड, रामसिंह जागीरदार, भरत सुथार, भाजपा मंडल अध्यख महावीर अडावलिया, महामंत्री महेश राजोतिया सहित बड़ी संख्या में आडसर बास श्रीराम मंदिर सत्संग समिति के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं महिलाओं की मौजूदगी रही।
यह गौरव का पल, याद किए संस्मरण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 जनवरी 2024। कार्यक्रम में विहिप जिलाध्यक्ष जगदीश स्वामी ने अयोध्या में भगवान श्रीराम की जन्मस्थली पर उनके मंदिर के निर्माण होने एवं मूर्तिप्राण प्रतिष्ठा समारोह के साक्षी बनने को गौरव का पल बताया। वहीं उस समय कार सेवा करने वाले एवं वर्तमान विधायक ताराचंद सारस्वत ने कार सेवा के दौरान अयोध्या में बिताए गए समय के अपने संस्मरण सुनाए। सारस्वत ने सैंकडों सालों में लाखों बलिदानों के बाद यह दिन आने की बात कही एवं अपने जीवन में रामभक्ति, देशभक्ति को उतारने की प्रेरणा दी।
ये श्रीडूंगरगढ़ का गौरव है, इन कारसेवकों ने दी थी आहुतियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 जनवरी 2024। अयोध्या में विवादित ढांचे के विध्वंस के लिए विहिप द्वारा किए गए कार सेवा के आह्वान पर क्षेत्र से भी 24 कार सेवकों ने अपनी भागीदारी निभाई थी। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के कार सेवक दिवंगत सोहनलाल सोनी, दिवंगत लक्ष्मीदेवी सोनी, वर्तमान विधायक ताराचंद सारस्वत, पूर्व पालिकाध्यक्ष शिवकुमार स्वामी, रामेश्वरलाल पारीक, हेमनाथ जाखड़, भंवरलाल दुगड़, रामावतार सोनी, नेमचंद मारू, कैलाशीदेवी सोनी, सत्यनारायण सोनी और क्षेत्र के जालबसर के पेमाराम लूखा, भीवंसिंह, करणीसिंह, उदरासर के भैंराराम धेडू, सुरजनसर से जोगानंद महाराज, भैराराम डूडी, गांव मोमासर से संतश्री गोपालगिरी, बालुराम सुथार, बनवारीलाल स्वामी, दौलतराम वाल्मिकी, घनश्याम नाई, ओमप्रकाश वाल्मिकी, मोहनसिंह राजपूत ने वर्ष 1990 एवं वर्ष 1992 में कार सेवा में अपनी भागीदारी निभाई थी।




