May 21, 2026
10-octttt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 जनवरी 2024। केंद्र सरकार सिद्ध समाज को अन्य पिछड़ा वर्ग में शामिल करें और पिछड़े समाज को राजनीति व नौकरियों में उचित प्रतिनिधित्व देवें। ये बात विधायक ताराचंद सारस्वत ने रविवार को श्रीजसनाथजी मंदिर में समाज के आयोजन में कही। सिद्ध समाज ने अयोध्या में राम मंदिर में रामलला मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव मनाया और विधायक का सम्मान किया। सारस्वत ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल से मिलकर सरकार से अभिशंसा करने का आग्रह किया है। समाज ने इसके लिए विधायक का आभार जताया। इस दौरान मंदिर प्रागंण में विधायक ने स्वच्छ तीर्थ अभियान के तहत झाडू निकालते हुए स्वच्छता का संदेश नागरिकों को दिया। कार्यक्रम में सिद्ध समाज के संगठनो के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और मुखिया सहित वर्तमान सरपंच, पूर्व सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, राजकीय सेवारत कार्मिक व सेवानिवृत्त कार्मिक उपस्थित रहें।