






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 जनवरी 2024। क्षेत्र में छोटे-छोटे विवाद ही परिवार और रिश्तों में दूरी बना रहे हैं। ऐसे ही एक विवाद में गांव सांवतसर में एक महिला के साथ उसके जेठ और जेठूती ने मारपीट कर डाली व पीड़िता ने सेरूणा थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया है। सेरूणा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सांवतसर निवासी बबिता ने अपने जेठ राजाराम विश्नोई, जेठूति निकिता के खिलाफ रिपोर्ट देकर मामला दर्ज करवाया है। जिसमे बबिता ने अपने जेठ पर उसके घर की बाखळ गंदी करने और नाराजगी जताने पर अपनी बेटी के साथ मिल कर लाठियों से मारपीट करने, मोबाइल छीन कर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई चेनदान को सुपुर्द की है।




