






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 जनवरी 2024। गांव सोनियासर मिठिया में एक सांस्कृतिक समारोह के दौरान दो नाबालिग बालकों से नाश्ता लेने से मना करते हुए उन्हें जातिसूचक गालियां देते हुए धमकाने के आरोप में 3 नामजद के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। गांव के राजकीय स्कूल में मंगलवार को आयोजित वार्षिकोत्सव के मौके पर दो नाबालिग बालक मेहमानों को नाश्ता परोस रहें थे। तभी गांव के दशरथसिंह, श्रवणराम व प्रितमदान सहित करीब 10 लड़कों ने नाश्ता लेने से मना कर दिया। युवकों ने किशोरों को जातिसूचक गालियां देते हुए धमकाया। आरोपियों ने स्वयं गैंगस्टर बताया व समारोह समापन होने के बाद बाइके लेकर स्कूल में आए और दोनों बालकों को घेरते हुए प्लेट बांटने पर धमकाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रांरभ कर दी है।




