






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 जनवरी 2024। आदतन शराब का आदी एक युवक बीती रात सड़क किनारे बेहोश मिला जिसे 108 एंबुलेंस में राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में देर रात युवक ने दम तोड दिया। सेरूणा थानाधिकारी इंद्रलाल शर्मा ने बताया कि हिम्मटसर निवासी 38 वर्षीय रामकिशन पुत्र करणीदान सुथार बीती रात झंझेऊ से जोधासर की ओर सड़क किनारे बेहोश मिला। जिसे एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया और अस्पताल में देर रात युवक की मौत हो गई। मृतक झंझेऊ की रोही में खेत काश्त पर लेकर करीब 10 वर्षों से परिवार सहित यहीं रहता था। युवक की मौत की सूचना परिजनों को दी गई है और पुलिस आगामी कार्रवाई में जुटी है।




