May 21, 2026
banner[1]-Recovered-Recovered-Recovered-Recovered-Recovered-Recovered

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 जनवरी 2024। गणित विषय से आईआईटी की तैयारी में जुटे करीब एक लाख विद्यार्थियों ने मैट्रिक्स ओलंपियाड परीक्षा में भाग लिया। परीक्षा में सीकर के मैट्रिक्स कोचिंग सेंटर में अध्ययनरत कस्बे के छात्र वीरेन्द्र ने देशभर में 87वीं रैंक हासिल की है। ब्राइट फ्यूचर स्कूल के पूर्व छात्र व सामाजिक कार्यकर्ता बजरंग भामूं के पुत्र वीरेन्द्र ने अपनी कक्षा 11 में पहला स्थान प्राप्त किया और ऑल ओवर लेवल में 87वीं रैंक हासिल की है। वीरेन्द्र ने बताया कि ओलंपियाड परीक्षा में कक्षा 5 से 12 तक के करीब 1 लाख विद्यार्थी शामिल हुए जिसमें कक्षा 11 के करीब 10 हजार बच्चों ने परीक्षा दी। पहली परीक्षा में 600 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए व उनका स्टेज टू एग्जाम करवाया गया। स्टेज टू एग्जाम के बाद आए परिणाम में भांमू ने अपनी कक्षा में पहला स्थान प्राप्त किया है। कोचिंग सेंटर में मंगलवार शाम को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें अपनी कक्षाओं में प्रथम रहें विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कोचिंग सेंटर के निदेशक द्वारा वीरेन्द्र को 1100 रूपए का चेक, बैग, पेन, डायरी सहित स्मृति चिह्न दिया गया। इस सफलता पर उनके शिक्षकों ने प्रसन्नता जताते हुए भविष्य के प्रति काफी उम्मीदें भी जताई। उनकी सफलता पर भामू परिवार में उत्साह का माहौल है।