






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 जनवरी 2024। क्षेत्र के सभी नागरिक संविधान का सम्मान करें और संविधान प्रदत कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करें तो हर गांव में गणतंत्र साकार हो जाएगा। ये बात उपखंड अधिकारी मुकेश चौधरी ने रूपादेवी राउमावि के खेल मैदान में आयोजित ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम में कही। चौधरी ने कहा 75वें गणतंत्र की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संविधान ने जो समानता व सम्मान का अधिकार दिया है उसे प्रत्येक नागरिक अपने जीवन में दूसरों के लिए धारण करें। चौधरी ने बच्चों को बोर्ड परीक्षाओं के लिए मेहनत करने की प्रेरणा दी। विधायक ताराचंद सारस्वत के सान्निध्य में आयोजित समारोह में चौधरी व सारस्वत ने ध्वजारोहण किया व परेड की सलामी ली। विधायक ने क्षेत्रवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। मंच पर समारोह के आयोजक नगरपालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा, कार्यक्रम के संयोजक राउमावि ताल मैदान के प्रधानाचार्य आदूराम जाखड़, पुलिस विभाग से सीओ गोमाराम जाट, सीआई अशोक विश्नोई, तहसीलदार राजवीरसिंह कड़वासरा सहित पार्षद विनोदगिरी गुसाई, भाजपा नेता रामगोपाल सुथार मौजूद रहें। समारोह में श्रेष्ठ सेवाओं के लिए व समाजसेवा, श्रेष्ठ खिलाड़ी, प्रतिभावान विद्यार्थियों सहित 79 जनों को उपखंड स्तरीय सम्मान दिया गया। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता राजू शर्मा व रमेश शर्मा ने किया। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी व विभिन्न विद्यालयों का स्टाफ व बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया।
बालिकाओं ने की परेड की अगुवाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इस बार उपखंड स्तरीय परेड में बालिकाओं ने परेड की लीडरशिप की। सबसे पहले स्थान पर राउमाबावि का परेड दल रहा जिसे कांता गोदारा ने लीड किया। वहीं क्रमश: मॉर्डन राजस्थान सीसै.स्कूल के दल को अनिता गोदारा ने, मॉर्डन रा.सी.सै.स्कूल के दल को प्रियंका मीणा ने, श्रीकन्हैयालाल सिखवाल अंग्रेजी माध्यम स्कूल के दल को शुभम सिखवाल ने, राजकीय रूपादेवी उमावि के दल को भवानीशंकर प्रजापत, मॉर्डन राजस्थान सीसैस्कूल के बालक दल को लक्ष्मणराम, मॉर्डन राजस्थान सीसै स्कूल के दल का कृष्णा शाह, ब्राइट फ्यूचर सीसै स्कूल के दल को भावेश सिखवाल, भारती निकेतन महाविद्यालय के दल को अरविंद सिंह ने, भारती निकेतन उमावि दिशा ने, रासीउमावि ताल मैदान के दल को मंगलाराम नायक ने लीड किया।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने ली वाहवाही, मल्लखंभ ने बटोरी चर्चाएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपखंड स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में अनेक विद्यालयों के बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। इसमें दयानंद विद्या निकेतन उमावि के विद्यार्थी राधा, वसुंधरा, प्रियंका, अश्विनी, अनिता, कोमल कंवर, कृष्णा शर्मा, राकेश, रमन, शिवशंकर, मनीष, भवानीशंकर, श्यामलाल, दीनदयाल ने मल्लखंभ की अचंभित कर देने वाली प्रस्तुति दी। इस टीम के मल्लखंभ प्रदर्शन की चर्चा पूरे पांडाल में रही। वहीं राबाउमावि, महाराणा प्रताप पब्लिक सीनियर सैकेण्डरी स्कूल, राउमावि ताल मैदान, कन्हैयालाल सिखवाल राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, राजकीय रूपादेवी मोहता उमावि, अंजुमत इस्लामिया मदरसा की छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। सभी टीमों को सम्मानित किया गया।
टॉपर के लिए होगी यात्रा हवाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सातलेरा में अध्यापक पद पर सेवारत गोपालराम जाखड़ पुत्र हनुमानप्रसाद जाखड़ ने अपने दिवंगत दादा श्रीराम आर्य की स्मृति में सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए बड़ी घोषणा मंच से की। जाखड़ ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़, मोमासर व सातलेरा में बोर्ड की कक्षा 10 में टॉपर रहने वाले विद्यार्थी को वे पुरस्कार स्वरूप हवाई यात्रा से सह शैक्षणिक भ्रमण करवाएंगे। बता देवें गत वर्ष के टॉपर को भी जाखड़ ने हवाई यात्रा का टूर करवाया था। इस वर्ष पुन: उन्होंने ये घोषणा की है। जाखड़ ने बताया कि सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी कड़ी मेहनत करें और ये पुरस्कार प्राप्त कर सकते है।
इन्हें मिला सम्मान, हर्षाई विभूतियां, देखें इस लिंक में सभी नाम- https://sridungargarhtimes.com/sridungargarh-administration-will-honor-79-on-republic-day-read-who-is-included/














