May 21, 2026
10-octtttt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 जनवरी 2024। बुधवार को श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स ने गांव सेरूणा में गरीब किसान मूलाराम नाईक की ढाणी में आग लगने की घटना को प्रमुखता से छापकर परिवार के खुले आसमान के नीचे आने की पूरी जानकारी दी। गृहस्थी का सारा सामान ढाणी के साथ ही जलकर खाख होने से किसान परिवार बुरी तरह से परेशान हो गया व सरपंच पटवारी ने भी प्रशासन से मदद की कार्रवाई प्रारंभ कर दी। सरपंच प्रतिनिधि रणवीरसिंह की अपील पर गांव के ग्रामीणों ने तुरंत अपना छोटा बड़ा आपसी सहयोग देते हुए 70 हजार से अधिक की राशि एकत्र कर ली। ग्रामीणों ने नगद राशि, कपड़े, राशन, बिस्तर किसान को सौंपे और फिर से ढाणी बसाने का हौसला दिया। श्रीडूंगरगढ़ में समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय नर सेवा नारायण सेवा संस्था सदस्यों ने भी खबर पढ़कर सक्रियता के साथ नागरिकों से मदद की अपील की। संस्था के श्यामसंदुर करनाणी, सुष्मा करनाणी, आनंद जोशी, गजानंद सारस्वत, हनुमानप्रसाद सारस्वत, कैलाश सारस्वत ने मौके पर जाकर परिवार के 7 सदस्यों के लिए दो महीने का राशन, सभी के लिए 14 जोड़ी नए कपड़े, 7 घाघरा ओढ़ना, 4 जोड़ी चप्पल, सर्दी से राहत के लिए 4 चारपाई, 5 रजाई, 5 पथरने, कंबल, ऊनी मौजे, स्वेटर के साथ जरूरी बर्तन पहुंचाए। सरपंच प्रतिनिधि भरतसिंह राठौड़ ने गरीब परिवार की मदद के लिए संस्था परिवार व ग्रामीणों का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्रामीणों ने सामूहिक सहयोग से मूलाराम नाईक को फिर से बसने का हौसला दिया, हजारों की नगदी के साथ सौंपा सामान, संस्था सदस्य पहुंचे मौके पर दिया गृहस्थी का सामान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एक दिव्यांग के साथ 7 सदस्यों के परिवार को जरूरी सामान पहुंचाया नर सेवा नारायण सेवा संस्था ने, किया सहयोग।