






सेसोमूं स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह में किया प्रतिभाओं का सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 जनवरी 2024। कस्बे के सेसोमूं स्कूल में शुक्रवार को गणतंत्र दिवस एवं पुरस्कार वितरण समारोह का बड़े हर्षोल्लास के साथ आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उपजिला अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव सोनी और विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी महावीर प्रसाद माली शामिल हुए। अतिथियों ने ध्वज फहराया व प्रधानाचार्य मनोज कुमार अग्रवाल ने सभी का स्वागत किया। समारोह में कक्षा 12वीं की छात्रा तन्वी स्वामी को बेस्ट स्टूडेंट ऑफ दी ईयर का सम्मान दिया गया। बेस्ट स्पोर्स्टस ब्वॉय के रूप में कक्षा 12वीं के छात्र केशव पारीक और बेस्ट स्पोर्स्टस गर्ल के रूप में कक्षा 12वीं की छात्रा रुचिका चौधरी को पुरस्कृत किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सामूहिक नृत्य एवं देशभक्ति के गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं और देश के संविधान की रक्षा एवं अपने कर्त्तव्यों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि ने अपने उद्बोधन में छात्रों को उन्नति-पथ पर अग्रसर होने का आशीर्वाद दिया। शाला के चैयरमेन जगदीश प्रसाद मूंधड़ा एवं वाइस चेयरपर्सन पद्मा मूंधड़ा ने भी सभी को शुभकामनाएं दीं और बच्चों का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय प्रबंध समिति के बालकराम शर्मा, सुभाष शास्त्री एवं गिरधारी लाल जाखड़ तथा विद्यालय के प्रबंधक सहीराम जानु, सी.ई.ओ. घनश्याम गौड़ सहित विद्यालय एवं कॉलेज के समस्त स्टॉफ, बच्चों के अभिभावकगण एवं कस्बे के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

राजकीय महाविद्यालय मोमासर में मनाया 75वां गणतंत्र दिवस।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव मोमासर के राजकीय महाविद्यालय में 75वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता सहायक प्रोफेसर पवन कुमार सोनी ने की व मुख्य अतिथि के रूप में उपसरपंच जुगराज संचेती उपस्थित रहें। कॉलेज के छात्र छात्राओं ने देशभक्ति गीत नृत्य प्रस्तुत किए। डॉ कुलदीप श्योराण ने मौलिक कर्तव्यों की शपथ का वाचन करवाया। सरपंच सरिता संचेती की ओर से 5 ऑफिस कुर्सी व दानदाता लक्ष्मण सुथार ने एक लैक्चर स्टैंड देने की घोषणा की। अनेक मौजिज ग्रामीण कार्यक्रम में शामिल हुए। पवन कुमार सोनी ने सभी का आभार जताया। स्टाफ के डॉ तृप्ति, मुकेश कुमार, कौशल्या, होम गार्ड ईश्वर उपस्थित रहें।

लिखमादेसर में हर्षोल्लास से मनाया गणतंत्र दिवस।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राउमावि लिखमादेसर में धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया गया। परमहंस संत सोमनाथजी महाराज ने विद्यार्थियों को सन्मार्ग पर चलकर शिक्षा का सही अर्थ व उपयोग धारण करने की प्रेरणा दी। समारोह की अध्यक्षता प्रधानाचार्य लक्ष्मीकांत वर्मा ने की और मुख्य अतिथि के रूप में सरपंच प्रतिनिधि राधेश्याम सिद्ध शामिल हुए। समारोह में विद्यार्थियों ने परेड व देशभक्ति सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। कक्षा 12 की छात्रा गीता पारीक ने आकर्षक मंच संचालन किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा देहात जिला उपाध्यक्ष कुंभनाथ सिद्ध, मदनलाल मेघवाल, ऊंकारराम, दुलाराम मेघवाल, भादरनाथ शामिल रहें। सिद्ध युवा महासभा संस्था के अध्यक्ष भगवाननाथ कलवानिया ने विद्यालय में इनवर्टर व ग्राम विकास अधिकारी रोहिताश कुमार ने दो अलमारी, जगदीश प्रसाद पारीक व रामकुमार पारीक ने एक-एक लेक्चर स्टैंड भेंट किए। प्रधानाचार्य ने सभी का आभार जताया व स्कूल स्टाफ ने आयोजन की व्यवस्थाएं संभाली।

राजकीय महाविद्यालय श्रीडूंगरगढ़ ने मनाया गणतंत्र दिवस, राबाउप्रावि ने मनाया वार्षिकोत्सव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 75वें गणतंत्र दिवस पर राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. विजय कुमार ऐरी ने राष्ट्र ध्वज फहराया। डॉ. ऐरी ने भारतीय गणतंत्र और संविधान निर्माताओं को याद करते हुए भारतीय गणतंत्र पररंपरा को अक्षुण बनाये रखने की प्रेरणा दी। इस भवन में संचालित राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय, बिग्गाबास के स्कूल के वार्षिक उत्सव का आयोजन हुआ। जिसमें विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रवण कुमार बौधरी ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. विजय कुमार ऐरी का सम्मान किया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतो पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। समारोह में मूल कर्तव्यों का वाचन किया गया और इनके पालन के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की गई। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती सुषमा ने किया और कार्यक्रम में महाविद्यालय से डॉ. महावीर नाथ, भुवनेश स्वामी, दलीपसिंह रोरडिया, पन्नालाल सांखला, विशाल कुमार एवं प्राथमिक विद्यात्स्य के स्टाफ सदस्य उपस्थित रहा।

ठुकरियासर में दानदाताओं ने दिया खूब सहयोग, गोदारा ने जताया आभार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव ठुकरियासर में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में गणतंत्र दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य भागीरथ गोदारा ने झंडा फहराया व विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। समारोह के दौरान दानदाता डूंगरराम सिंवर द्वारा 105100 रुपए की सामग्री, प्रधानाचार्य भागीरथ गोदारा द्वारा 50,000 रुपए, सरपंच अमराराम द्वारा 15000 रुपए के सीसीटीवी कैमरे, विद्यालय स्टाफ द्वारा 21000 रुपए, पूर्णाराम द्वारा 10 कुर्सियाँ दी गई। दानदाताओं का सम्मान किया गया व बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने समारोह में भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन मोहर सिंह ने किया व स्कूल स्टाफ ने आयोजन संबंधी कार्य संभाले।

धनेरू में धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राउमावि धनेरू में धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया गया। सरपंच मोहन स्वामी व प्रधानाचार्य संदीप कालेर ने ध्वज फहराया। कालेर ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत नृत्य प्रस्तुत किए। इस दौरान रामलाल जोशी, मोहन रेवाड़, महेंद्र चौधरी, सोहननाथ, ओमप्रकाश गोदारा, ओमप्रकाश, मंगलदास, ग्राम विकास विकास अधिकारी दुष्यंत सिंह मौजूद रहें। कार्यक्रम में ग्रामीण व अभिभावकों ने भाग लिया व विद्यालय स्टाफ ने कार्यक्रम का संचालन किया। पेयटूपेय फॉउंडेशन द्वारा स्कूल में वाटर कूलर दिया गया व इस दौरान फांउडेशन के फेलिराम मीणा, रूपाराम खामिवाद, भागीरथ रेवाड़, प्रतीक, बाबूलाल, हुलासराम मौजूद रहें। स्टाफ ने इनका आभार जताया।

लिखमीसर में दानदाता माली परिवार के निर्माण का विधायक ने किया लोकार्पण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राउमावि लिखमीसर उत्तरादा में 75वां गणतन्त्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान विद्यालय का वार्षिकोत्सव भी मनाया गया। विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। सांस्कृतिक आयोजन में भाग लेने वाले व विभिन्न क्षेत्र की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री जनसहभागिता योजनान्तर्गत तीन लाख रुपये की लागत से अपने माता-पिता की स्मृति में चन्द्रकला भगवानाराम माली ने विद्यालय परिसर में टिनशेड का निर्माण करवाया था। इस टिनशेड का लोकार्पण श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत द्वारा किया गया। विधायक ताराचन्द सारस्वत व प्रधानाचार्य विजय शर्मा व विद्यालय स्टाफ ने भगवानाराम माली परिवार का आभार जताया। सीबीईओ कार्यालय से आरपी कुंभाराम भूँवाल समारोह में शामिल हुए। मंच संचालन ओम भूंवाल और मालाराम रेवाड़ ने किया। इस दौरान विधायक के साथ पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष रामगोपाल सुथार, पूर्व सरपंच समुंदर सिंह, पार्षद लोकेश गौड़ व विक्रम शेखावत, पवन उपाध्याय, लालचंद झंवर, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष इमरान राइन, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष भवानी तावनिया, हेमराज भादानी, कानाराम गुरावा मौजूद रहें। बड़ी संख्या में ग्रामीणों व अभिभावकों ने समारोह में भाग लिया।

अमृतवासी में भाजपा नेता ज्याणी ने किया सहयोग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव अमृतवासी के राजकीय स्कूल में गणतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। बड़ी संख्या में ग्रामीण व अभिभावक शामिल हुए। इस दौरान विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न हुई जिसमें सीसीटीवी लगाने का प्रस्ताव लिया गया। भाजपा नेता रामलाल ज्याणी ने स्कूल में ठंडे पानी का कूलर भेंट किया।
मदर इंडिया उमावि में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मदर इंडिया उमावि में झंडा निदेशक प्यारेलाल ढूकिया व सहायक उपनिरीक्षक पूर्णमल बुडानिया ने फहराया। विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। इस दौरान आयोजन में हैड कांस्टेबल आवड़दान, अतिथि दिलीपसिंह तंवर, प्रेमसुख प्रजापत, भरतपाल बुडानिया, दीपक, भूराराम ठेकेदार, बीरबलनाथ सिद्ध शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन बीआर पांडिया व शाला के एमडी उदयसिंह ढूकिया ने किया। अतिथियों सहित प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान किया गया।

शिशु भारती पब्लिक स्कूल में मनाया गणतंत्र दिवस।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शिशु भारती पब्लिक स्कूल श्रीडूंगरगढ़ में आज गणतंत्र दिवस समारोह नन्हें मुन्नों ने उत्साह के साथ मनाया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुभाष सिद्ध बाना झंडा फहराया व बच्चों को गणतंत्र दिवस की जानकारी दी। विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। मुख्य अतिथि फारूक चूनगर ने कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी बच्चों को पुरुस्कृत किया। कार्यक्रम का संचालन चांदरतन घोटिया ने किया। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

वहीं कस्बे के जयपुर पब्लिक स्कूल, संस्कार इनोवेटिव स्कूल, लाधड़िया के राउमावि, सूर्या पब्लिक स्कूल, श्रीडूंगरगढ़ पब्लिक स्कूल, सोनियासर गोदारन के राउमावि में धूमधाम से समारोह के आयोजन किए गए। आप भी देखें सभी फोटो-










