






धीरदेसर पुरोहितान में हर्षोल्लास से मनाया वार्षिकोत्सव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के धीरदेसर पुरोहितान के राबाउमावि में आज हर्षोल्लास के साथ वार्षिकोत्सव मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पीईईओ जगदीश प्रसाद स्वामी समारोह में शामिल हुए व बालिकाओं को पढ़ने के लिए कड़ी मेहनत कर शिक्षा के माध्यम से अपना जीवन संवारने की प्रेरणा दी। समारोह की अध्यक्षता प्रधानाचार्य राजेंद्रप्रसाद मीणा ने की। मीणा ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए ग्रामीणों से बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने की अपील की। विशिष्ट अतिथि के रूप में मुखराम, मेघाराम व नारायणसिंह राजपुरोहित शामिल हुए। कार्यक्रम में बालिकाओं ने सुदंर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। सरपंच ओमप्रकाश शर्मा ने विद्यालय को आयोजन की शुभकामनाएं दी व बच्चों के लिए मिठाई भिजवाई। कार्यक्रम में दानदाताओं व प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। स्कूल स्टाफ रावतराम, गोपालदास, नौरंगनाथ, रतनलाल, रणवीरसिंह, नन्दलाल, सरोज गोदारा, अंजना सहारण, कुमारी गोगन मौजूद रहें व समारोह की व्यवस्थाएं संभाली। मंच संचालन नौरंगनाथ सिद्ध ने किया व बड़ी संख्या में अभिभावकों ने समारोह में भागीदारी निभाई।

उदरासर में मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ संपन्न हुआ वार्षिकोत्सव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव उदरासर के वैद्य मघाराम राउमावि में धूमधाम से वार्षिकोत्सव मनाया गया। विद्यार्थियों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच किशनाराम गोदारा ने की और गोदारा ने विद्यार्थियों को जीवन में शिक्षा का महत्व बताते हुए नियमित व लग्न से मेहनत करने की प्रेरणा दी। विशिष्ट अतिथि के रूप में गोपालराम पंचारिया, रामचंद्र चौधरी शामिल हुए। उपखंड स्तर पर सम्मानित पंचारिया ने स्कूल 3 लाख रूपए व चौधरी ने 2 लाख रूपए देने पर स्कूल परिवार ने उनका आभार जताते हुए सम्मान किया। अतिथियों ने ग्रामीणों को विद्यालय विकास से जुड़ने की बात कही। समारोह में प्रतिभावान छात्र छात्राओं, खिलाड़ियों, सरकारी सेवाओं में चयनित युवाओं का सम्मान किया गया। कार्यवाहक प्रधानाचार्य सुषमा सैन ने विद्यालय का लेखा जोखा प्रस्तुत करते हुए अभिभावकों को सजगता के साथ बच्चों के नियमित अध्ययन का ध्यान रखने का आग्रह किया। मंच संचाचल श्रवणकुमार शर्मा ने किया। समारोह में एसआई प्रभुराम गोदारा, आर्मी कमांडो देवचंद भारी, ओमप्रकाश गोस्वामी, भंवरलाल शर्मा, करणाराम गोदारा, राजूराम गोदारा सहित पेमाराम, दुलाराम, भींयाराम, मोहनराम, सुरजनाथ, मोहनलाल, मंगलाराम, लालचंद, नन्दराम, नन्दराम दास, डालचंद, जैसाराम, राजूराम, रामसुख, परमाराम, सुरेंद्र कुमार, तोलाराम दिलीपकुमार, शंकरलाल, भंवरलाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।

समंदसर में वार्षिकोत्सव का आयोजन, किया बच्चों का सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव समंदसर में शुक्रवार को राउमावि में गणतंत्र दिवस और वार्षिकोत्सव मनाया गया। यहां सरपंच प्रतिनिधि इमिलाल गोदारा ने ध्वज फहराया। गोदारा ने विद्यार्थियों को शिक्षा व खेल में खूब मेहनत करते हुए परिवार व गांव का नाम रोशन करने की बात कही। समारोह में खींयाराम गोदारा ने अध्यक्षता की। प्रधानाचार्य पुष्पा कोहली ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय की प्रगति के बारे में जानकारी दी। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। प्रतिभावानों विद्यार्थियों व खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। सरपंच धन्नीदेवी द्वारा बालिकाओं के लिए सुलभ सुविधाओं का निर्माण करवाए जाने पर स्कूल परिवार ने उनका आभार जताया। मंच संचालन मघराम सिंवर ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण व अभिभावक मौजूद रहें।





