






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 जनवरी 2024। हिरण शिकार के प्रकरण में मौके पर मौजूद जीव प्रेमियों का अंदेशा सही निकला और हिरण के पोस्टमार्टम के दौरान उसके शरीर में छर्रा पाया गया है। मेडिकल बोर्ड में शामिल डॉ उत्तम भाटी, डॉ दिनू खां, डॉ कमलेश धवल ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कर दी है। हिरण के शरीर से छर्रा निकाला गया है जिससे उसकी मौत हो गई। विभाग द्वारा इस छर्रे को एफएसएल जांच के लिए भेजा जाएगा। जानकारों ने बताया कि इससे शिकार की घटना की पुष्टि हो गई है और क्षेत्र में लगातार हिरणों का शिकार किया जा रहा है। बता देवें कस्बे के जीव प्रेमियों ने घटना पर रोष जताया है। जीव प्रेमियों ने वन कर्मियों पर हिरण को दफनाने का प्रयास करने का भी आरोप लगाया। परंतु मौके पर बड़ी संख्या में युवाओं के पहुंच जाने के बाद अधिकारी पहुंचे और कार्रवाई की गई। बता देवें मामले में रेंजर कपिल राहर ने अज्ञात शिकारी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स की खबर पढ़कर बीकानेर से श्रीगुरू जंभेश्वर पर्यावरण एंव जीव रक्षा संस्था के प्रदेश मंत्री रामगोपाल विश्नोई ने भी जिले में वनों की कटाई व वन्य जीवों की हत्याओं सबंधी बढ़ती वारदातों पर रोष जताया है। विश्नोई ने कहा कि वन विभाग हिरण शिकार के मामले में सख्त कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि वन विभाग द्वारा सुनवाई नहीं की जा रही है और मामलों का दबाने या खुर्द बुर्द करने के ही कार्य किए जाते है। विभाग कार्यशैली में सुधार के लिए भी आवाज उठाई जाएगी और अगर विभागीय लापरवाही में सुधार नहीं आया तो जीव व पर्यावरण सुरक्षा के लिए जीव प्रेमियों को सड़क पर संघर्ष का मार्ग अपनाना होगा। आप भी नीचे दिए गए वीडियो में देखें घटनास्थल से खबर- https://www.facebook.com/share/v/jiczWTYjPhvKjze4/?mibextid=xfxF2i




