August 29, 2026
WhatsApp Image 2024-01-28 at 18.25.06

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 जनवरी 2024। खोया पाया में खबर क्षेत्र के गांव लाखनसर से आई है। यहां चार भैंसे कहीं से घुमते हुए पहुंची और इन्हें बेसहारा देखकर ग्रामीण इनकी सार संभाल कर रहें है। गांव के भींयानाथ ने बताया कि पिछले तीन दिन से इन भैंसो के मालिक का इंतजार ग्रामीण कर रहें है। परंतु अब तक कोई नहीं आया है। चारों भैंसो को गांव में सहीराम भादू के घर सुरक्षित रखा गया है व सार संभाल की जा रही है। कहीं आस पास के किसी ग्रामीण किसान की की ये भैंसे हो तो वे गांव लाखनसर में संपर्क कर ले सकते है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। चार भैंसो के मालिक का इंतजार कर रहें है गांव लाखनसर के ग्रामीण।