May 21, 2026
10-octttttttt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 जनवरी 2024। तोलियासर में जोहड़ पायतान की मिट्टी का अवैध खनन करने का ग्रामीणों द्वारा विरोध व रविवार शाम को प्रशासन की कार्रवाई की बड़ी खबर का प्रकाशन एकमात्र मीडिया संस्थान श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स ने प्रमुखता से किया। जिला प्रशासन भी खबर पढ़कर एक्टिव हुआ और आज सुबह खनन विभाग से अधिकारी संतोश डूडी मौके पर पहुंची। मौके पर मौजूद भाजपा नेता पृथ्वीसिंह राजपुरोहित ने बताया कि गांव में खसरा नंबर 860/241में धड़ल्ले से अवैध खनन किया जा रहा था और इस पर हाईकोर्ट से प्रतिबंध भी लाया हुआ है। इस खसरे को सुरक्षित करने के लिए विवाद भी विवाद भी चल रहा है। रविवार शाम को सरपंच प्रतिनिधि गिरधारीसिंह ने भी अपना विरोध जताया। आज मौके पर गिरधारीसिंह सहित गांव के सक्रिय युवा मनोज कुमार व कमल कुमार, कालूसिंह, श्रवण कुमार, महावीर सिंह भी पहुंचे। अधिकारी संतोष डूडी ने मौका मुआयना किया और अवैध खनन करने वालों के खिलाफ 1,88,000 का जुर्माना लगाया है। विभाग की कार्रवाई की चर्चा गांव सहित श्रीडूंगरगढ़ में भी पहुंची है और खनन माफियाओं की चिंताए बढ़ गई है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। खनन विभाग के अधिकारी पहुंचे मौके पर, लगाया लाखों का जुर्माना।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मौके पर पहुंचे सक्रिय ग्रामीण युवा।