May 20, 2026
10-octttttttt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 जनवरी 2024। अयोध्या में भगवान राम की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही क्षेत्र के अनेक श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंच कर दर्शन कर लिए है वहीं आरएसएस और विहिप कार्यकर्ता बीकानेर से एक स्पेशल ट्रेन द्वारा रवाना होंगे। समान विचारधारा संगठनों के सदस्य आज आदर्श विद्या मंदिर के सभागार में कार्यकर्ता एकत्र हुए और यहीं से बीकानेर के लिए रवाना हुए है। इस दल में भंवरलाल दुगड़, शिव राजपुरोहित, हरचंद ढबास, सहीराम, भंवरलाल शर्मा, लेखराम गोदारा, बजरंगलाल गोदारा, ओमप्रकाश लखारा, दौलतराम, दीपक शर्मा, रामलाल सिद्ध, फतेहसिंह, बलराम, शुभकरण, बलरामनाथ रूघनाथ, ओमनाथ, लक्ष्मणनाथ, मुखरामनाथ शामिल रहें। इन्हें संघ के आसाराम पारीक, भैराराम डूडी, विहिप के जगदीश स्वामी व श्यामसुंदर जोशी, कैलाश पालीवाल ने तिलक लगाकर कर राम दुपट्टा पहनाया। सभी को यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए रामजी के खूब जयकारे लगाए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अयोध्या के लिए स्पेशल ट्रेन से रवाना हुए कार्यकर्ता।