






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 जनवरी 2024। संविधान की आठवीं अनुसूची में राजस्थानी की मान्यता देने के संघर्ष में इस दशक में अनेक युवा व नागरिक शामिल हो गए है। पश्चिमी राजस्थान के युवा विधायक लगातार ये आवाज उठाने लगे है। बीकानेर संभाग में भी तीन युवा इस आवाज को बुलंद करने में जुटें है। ये तीनों नंगे पांव 21 दिनों में 51 गांवो से 1 लाख नागरिकों के हस्ताक्षर लेकर राजधानी जयपुर पहुंचेगे और राजस्थानी की मान्यता के लिए एक लाख लोगों की आम आवाज को सरकार के कानों तक पहुंचाएंगे। ये तीनों युवा सुदेश, मदन व राजूनाथ कल दोपहर श्रीडूंगरगढ़ पहुंचेगे और हाइवे स्थित सिद्ध धर्मशाला में दोपहर सवा दो बजे इनकी यात्रा पूर्ण होगी। यहां राजस्थानी मोट्यार परिषद के सदस्यों द्वारा तीनों का स्वागत करते हुए उत्सव मनाया जाएगा। सदस्य युवा आयोजन की तैयारियों में जुटे है।
यहां पहुंचकर लिया समर्थन, हास्य कलाकार बन्नू पंकु होंगे शामिल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। यात्रा संयोजक रामावतार उपाध्याय ने बताया कि सिद्ध धर्मशाला में आयोजित समारोह में हास्य कलाकार बन्नू पंकु भी शामिल होंगे। श्रीडूंगरगढ़ के अनेक विशिष्ट जन भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। उपाध्याय ने बताया कि तीनों युवा साथी बीकानेर से खारा, जामसर, बामनवाली, लूणकरणसर, अर्जुनसर, सूरतगढ़, जैतसर, अनूपगढ, घड़साना, राववाला, खाजूवाला, बज्जू, दियातरा, कोलायत, देशनोक, नापासर होते हुए श्रीडूंगरगढ़ में अपनी यात्रा पूर्ण करेंगे।



