May 20, 2026
10-octttttttt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 जनवरी 2024। क्षेत्र में एक शर्मनाक घटना का मामला पुलिस थाने मे दर्ज हुआ है। गांव केऊ में एक गर्भवती विवाहिता अपने पीहर आई और शारीरिक समस्या होने पर मंगलवार को गांव में सरकारी नर्स के घर उसे दिखाने गई। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि नर्स घर पर नहीं थी और उसके पति राजवीर मेहरा ने उसे 900 रूपए की दवाई दी और बुधवार को एक टयूब जरूरी बताकर लगवाने आने के लिए कहा। आज सुबह 10 बजे आरोपी पीड़िता के घर गया और अपने घर बुलाते हुए कहा कि दवा लगवा लो। पीड़िता अपनी भाभी के साथ गई तो उसकी भाभी को बाहर के कमरे में बिठा कर सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में लेकर गया। आरोपी ने टयूब लगाने के बहाने उससे जबरदस्ती दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बाहर आकर अपनी भाभी को बताया। भाभी द्वारा ओलमा दिए जाने पर आरोपी ने उसके साथ इससे बुरा करने की धमकी दी। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच उच्च स्तरीय अधिकारी को दे दी है।