May 20, 2026
10-octttttttt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 जनवरी 2024। गांव लालासर के राउप्रावि में आज वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सरपंच सुनील मलिक ने बच्चों को पढ़लिख कर आगे बढ़ने और देश के जागरूक नागरिक की जिम्मेदारी निभाने की बात कही। समारोह में बच्चों ने अनेक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए परमेश्वरी राजोतिया ने बच्चों को जीवन में सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। इस दौरान स्कूल परिवार ने गांव लालासर में 18 वर्षों से तथा 40 वर्षों की सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने पर राजोतिया को शुभकामनाएं देते हुए उनका सम्मान किया। समारोह में पीओ सत्तासर सुनील चारण व तुगनाराम ज्याणी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह में अनेक ग्रामीण व अभिभावक भी शामिल हुए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लालासर में धूमधाम से आयोजित हुआ राउप्रावि में वार्षिकोत्सव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सरपंच सुनील मलिक ने समारोह में भाग लिया व आज ही सेवानिवृत हो रही प्रधानाध्यापिका का सम्मान किया।

जैसलसर में धूमधाम से मनाया वार्षिकोत्सव कार्यक्रम।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव जैसलसर के राउमावि में आज धूमधाम से वार्षिकोत्सव मनाया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश प्रजापत व विशिष्ट अतिथि के रूप में सरपंच प्रतिनिधि भिखराज जाखड़ शामिल हुए। समारोह की अध्यक्षता ने प्रधानाचार्य देवीसिंह पुरोहित ने की। समारोह का प्रारंभ सरस्वती माता के पूजन से हुआ और विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतिया दी। ओमप्रकाश प्रजापत ने कहा कि विद्यार्थी राष्ट्र की भावी पीढ़ी है अतः विद्यार्थियों को अपने कर्तव्यों को समझते हुए शिक्षा के प्रति चिंतनशील होकर समाज एवं राष्ट्र के प्रति मनन करना चाहिए। समारोह में सुशील सेरडिया ने विद्यालय की प्रगति रिपोर्ट पेश करते हुए भावी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में चांदराम चाहर, भंवरलाल मेघवाल, मनीष गिरी गोस्वामी, महावीर शर्मा ने भी अपने विचार रखें। विभिन्न श्रेणियों में प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। दानदात रामानन्द शर्मा एवं मनीष गिरी गोस्वामी का भी सम्मान किया गया। समारोह में सवाईसिंह बीका, बजरंगलाल चाहर, लेखराम शर्मा, चांदराम चाहर, सुरजाराम चाहर, डूंगरसिंह, नरेश शर्मा, सोहनलाल गोदारा, भंवरलाल सुथार, घड़सीराम मेघवाल, नानगर गुसाईं, दौलाराम नायक,  तिलोकराम जाखड़, लेखराम नाइ, बलवंत नाइ, छोगाराम मेघवाल, प्रकाशनाथ जोगी मंचासीन रहें। समारोह में बड़ी संख्या में युवा, ग्रामीण व अभिभावक मौजूद रहें। अध्यापिका प्रियंका ने कार्यक्रम का संचालन किया। प्रधानाचार्य देवीसिंह पुरोहित ने सभी का स्वागत करते हुए आभार जताया।

 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जैसलसर में वार्षिकोत्सव के आयोजन में विद्यार्थियों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।