






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 जनवरी 2024। धोलिया रोड पर ओंकारेश्वर महादेव व कालीदासजी मंदिर में स्थित शिव धोरा पर संगीतमय भागवत कथा गुरूवार को प्रारंभ होगी। कथा आयोजन के लिए पांडाल सज रहा है व व्यास पीठ सज गई है। कथा वाचक पंडित विष्णुदत्त शास्त्री द्वारा यहां कथा का वाचन किया जाएगा। शास्त्री ने बताया कि श्रद्धालुओं द्वारा आयोजित कथा के लिए मंगल कलश यात्रा सुबह 9 बजे दधिमती माताजी मंदिर से कथा स्थल तक पहुंचेगी। मंगल वेष में मातृशक्ति कलश यात्रा में भाग लेंगी। बता देवें कथा का वाचन दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक होगा तथा 7 फरवरी को कथा पूर्ण होगी। आप अपने घर, ढाणी, गांव या शहर में बैठे ही कथा से लाइव जुड़ सकेंगे। कलश यात्रा से लेकर पूर्णाहुति तक कथा का लाइव प्रसारण श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के यूट्यूब चैनल Kapila Swami पर होगा। आप नीचे दी गई लिंक पर जाकर चैनल को सब्सक्राइब करें और भागवत कथा के लाइव प्रसारण से जुड़कर अपने घर बैठे कथा श्रवण का लाभ व पुण्य ले सकते है। https://youtube.com/@kapilaswami6914?feature=shared




