






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 फरवरी 2024। श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका में पिछले लंबे समय से सरकार, नेता और सिस्टम को धत्ता बता कर ईओ पद हथियाने के लिए दम मारो दम की प्रतियोगिता में शामिल अधिकारियों-कर्मचारियों को अब सरकार ने अपना दम दिखाया है। यहां एक कुर्सी पर दो अधिकारी होने की स्थिति में दोनो को निलंबित कर दिया गया था। अभी-अभी जयपुर प्राप्त सूचना के अनुसार अब श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका का चार्ज प्रशिक्षु आईएएस यश चौधरी को दिया जाएगा। पद की लड़ाई में लंबे समय से अव्यवस्था का शिकार श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका में अब आईएएस के लगने की सूचनाओं के बाद क्षेत्रवासियों में व्यवस्था सुधरने की उम्मीद जाग उठी है।



