






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 फरवरी 2024। गांव लखासर के बस स्टैंड पर एक युवक को पुलिस ने पिस्तौल के साथ घुमते हुए पकड़ लिया। थानाधिकारी अशोक विश्नोई ने बताया कि एसआई बलवीरसिंह की टीम में शामिल गोरखाराम, नरेन्द्र सिंह, राकेश कुमार ने कार्रवाई करते हुए युवक अभिमन्यु गोस्वामी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी से एक पिस्तौल भी जब्त की। विश्नोई ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देशन में आज दिनभर थाने की विभिन्न टीमें एरिया डोमिनेशन की कार्रवाईयों में जुटी रही और 19 जनों को विभिन्न आरोपों में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने तीन वारंटी मोमासर बास निवासी प्रमोद वाल्मीकि, माणक बाल्मीकि, मोमासर खिराजराम को गिरफ्तार किया। विश्नोई ने बताया कि जेल में बंद आरोपियों से फोन पर बात करने के एक मामले में सुभाष जाट निवासी मोमासर बास व जैसलसर निवासी कालूराम जाट को गिरफ्तार किया गया। वहीं शराब के नशे उत्पात मचाते हुए गिरधारी प्रजापत को पुलिस ने गिरफ्तार किया। शांति भंग के आरोप में राकेश, प्रदीप, चेतराम, रोहित को भी पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर पाबंद किया गया। पुलिस ने 151 में ही मोमासर निवासी छोटूराम प्रजापत, बीदासर निवासी भवानीसिंह, धनेरू निवासी कानाराम को गिरफ्तार किया गया। बाडेला प्रकरण में आज पुलिस ने सभी 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बजरंगलाल जाट, दियालाराम जाट, चतराराम जाट, नेताराम जाट, सांवरमल जाट, सुखाराम जाट, रामलाल जाट, ओमप्रकाश जाट को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।



