






101 बच्चों को स्कूलों में लगाए डिप्थीरिया टिटनेस के टीके।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। स्कूली बच्चों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा डिप्थीरिया टिटनेस के टीके लगवाएं जा रहें। उपजिला अस्पताल प्रभारी डॉ एसके बिहाणी ने बताया कि 5 से 10 वर्ष के बच्चों को डिप्थीरिया टिटनेस से बचाने के लिए टीके लगाए जा रहें है। जो बच्चों का डिप्थीरिया व टिटनेस जैसी बीमारियों से रक्षण करेगा। पूरे क्षेत्र में दो दिन से टीकाकरण का अभियान चल रहा है जो आगामी 10 फरवरी तक जारी रहेगा। नर्सिंग ऑफिसर रमाकांत ने बताया कि टीकाकरण अभियान के तहत आज नर्सिंग दलों ने 101 बच्चों को टीके लगाए। जिसमें संस्कार इनोवेटिव स्कूल में 60 बच्चों को, ओसिया स्कूल 18, गंगाजल मोहता उप्रावि में 15 तथा करणी स्कूल में 8 बच्चों को टीके लगाए गए। संस्कार इनोवेटिव स्कूल निदेशक मनोज गुसाई ने स्टाफ का आभार भी जताया।

सेवा संगठन ने की मांग, डायरेक्टर ने दिया आश्वासन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। स्कूल एजुकेशन वेलफेयर एसोसिएशन सेवा, राजस्थान का एक प्रतिनिधि मंडल प्रदेशाध्यक्ष कोडाराम भादू की अगुवाई में अतिरिक्त शिक्षा निदेशक सुभाष महलावत से मिलकर वर्तमान सत्र के प्रथम किस्त के क्लेम बिल बनाने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने की मांग की। संगठन के मीडिया प्रभारी शैलेश भादानी ने बताया कि शिक्षा सत्र 2023-24 के दौरान प्रदेश के गैर सरकारी विद्यालय द्वारा अपनी प्रवेश कक्षा में 25% निशुल्क विद्यार्थियों को प्रवेश दिया गया। तथा कक्षा 8 तक आरटीई के तहत निशुल्क अध्यनरत विद्यार्थियों को वर्षपर्यंत निशुल्क अध्ययन करवाया गया। अब यह सत्र समाप्त होने को है और अभी तक विभाग द्वारा क्लेम बिल बनाने की प्रक्रिया शुरू नहीं की है। बिल बनाने से राशि स्वीकृति के लंबे प्रोसेस में करीब डेढ़ महीने का समय लग जाता है यदि अभी बिल बनाने की प्रक्रिया शुरू नहीं की तो निकट भविष्य में लोकसभा चुनाव की संभावनाओं को देखते हुए विभाग के अधिकारी- कर्मचारी चुनाव ड्यूटी में व्यस्त हो जाएंगे। 31 मार्च तक भुगतान नहीं होने की स्थिति में वर्तमान बजट लेफ्स हो जाएगा। नियमों के अनुसार अभिभावकों से फीस मांग नहीं ले सकते तथा सरकार द्वारा समय पर भुगतान नहीं करने के कारण गैर सरकारी विद्यालयों को भारी आर्थिक संकट का सामना करना पड़ेगा। इस पर निदेशक ने अगले सप्ताह तक बिल बनाना शुरू हो जाने का आश्वासन दिया। इस प्रतिनिधि मंडल में विनोद भाटी, बंसीलाल राजपुरोहित, हासम अली, हंसराज धौलपुरिया, आशु सिंह भाटी व हंसराज मोटसरा शामिल रहे।

गौवंश के लिए दी फल सेवा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोटासर की श्रीकरणी गौसेवा समिति गौशाला में आज गौवंश के लिए 15 क्विंटल गाजर व एक क्विंटल संतरे की फल सेवा दी गई है। श्रद्धालु ने गुप्त सेवा देते हुए श्रीगंगानगर से ये फल भेजें जो लगातार 10 दिन से गौवंश को खिलाए जा रहें हे। समिति सदस्यों ने सभी गौवंश को ये फल खिलाए व सेवादार के प्रति आभार जताया।




