May 21, 2026
WhatsApp Image 2024-02-02 at 20.56.59

सरिता सिद्ध को जिला भाजपा में मिली जिम्मेदारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ की सरिता सिद्ध को जिला भाजपा में सोशल मीडिया विभाग के जिला सह संयोजक की जिम्मेदारी दी गयी है। भाजपा जिलाध्यक्ष जालमसिंह भाटी ने नियुक्ति पत्र जारी करते हुए पार्टी की रीति नीति को आगे बढ़ाने का काम करने व पद की जिम्मेदारी का निष्ठापूर्ण निर्वहन करने की बात कही है। भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता सिद्ध को बधाई दे रहें है।

रीड़ी में कल होगा पशुओं का निःशुल्क टीकाकरण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव रीड़ी में कल रविवार को पशु चिकित्सकों द्वारा खुर पका व मुहं पका रोग का टीकाकरण किया जाएगा। डॉक्टर भगवानाराम ने बताया की निःशुल्क टीकाकरण अभियान के तहत 20 चिकित्सा कर्मियों की टीम द्वारा गांव के सभी घरों में जाकर निःशुल्क टीकाकरण कार्य संपन्न किया जाएगा।

गौशाला में पंछियों के लिए 17 क्विंटल बाजरी दी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव तोलियासर की श्री भैरव नंदी एवं गोपाल गौशाला में दानदाता कमला देवी श्यामसुंदर लाहोटी निवासी कोलकाता से 17 क्विंटल बाजरी पहुंचाई है। डॉक्टर ललित कुमार की प्रेरणा से उन्होंने ये सेवा दी है। गौशाला प्रबंधक राजाराम ने बताया कि गौशाला में हजारों की संख्या में पंछी रहते है और करीब 80 किलो चुग्गा यहां प्रतिदिन बरसाया जा रहा है। पंछियों के लिए ये बड़ी सेवा देने पर गौशाला समिति ने लाहोटी दंपत्ति का आभार जताया।

उदरासर राउमावि में व्यवसायिक मेले का आयोजन, बच्चों ने बनाए मॉडल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव उदरासर के वैद्य मघाराम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में व्यवसायकि बाल मेले का आयोजन किया गया। कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों ने मिट्टी, प्लास्टिक, कॉर्टून, गत्ते, बोर्ड, कागज की सहायता से अनेक सुंदर कलाकृतियां बनाई व इनका प्रदर्शन किया। इस दौरान भारतीय सेना का टैंक व अस्पताल के मॉडल आकर्षण का केंद्र रहें। प्रधानाचार्य सुषमा सेन और व्यवसायिक शिक्षक रामकुमार यादव सहित पूरा स्टाफ मौजूद रहा। शिक्षकों ने बच्चों की कलाकृतियों की सराहना करते हुए उनका हौसला बढ़ाया। बाल मेले में भाग लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।

बादनूं राउमावि में 16 बालिकाओं को मिली साइकिलें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बादनूं के महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को राज्य सरकार की योजना के तहत सत्र 2023 की कक्षा 9 की 16 छात्राओं को निःशुल्क साइकलें वितरित की गई। इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि मालाराम नागा, दानाराम घिंटाला, प्रधानाचार्य गणेशाराम तरड़ व विद्यालय स्टाफ़ उपस्थित रहा।