






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 फरवरी 2024। फरवरी माह कृषकों के लिए मावठ की खुशखबरी लेकर आया है। देर रात बूंदाबांदी शुरू हुई जो अलसुबह करीब 4.50 बजे से तेज बरसात आई। जो लगातार जारी है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स ने आप तक सबसे पहले पहुंचाया था और विभाग ने 3, 4 व 5 फरवरी को जोधपुर, बीकानेर संभाग में ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए बारिश की बात कही थी। शनिवार को भी क्षेत्र में कहीं कहीं बूंदाबादी हुई वहीं रविवार होते होते बादल झूम कर बरसे है। आज अलसुबह क्षेत्र में पहली अच्छी बरसात हुई है और कृषक वर्ग प्रसन्न हो गया है। विभाग ने 4 फरवरी को जोधपुर व बीकानेर संभाग में मेघगर्जना के साथ हल्की, मध्यम बारिश व कहीं कहीं आकाशीय बिजली व ओलावृष्टी होने की प्रबल संभावना है। किसानों को सिंचाई व किसी भी प्रकार का रासायनिक छिड़काव बारिश की गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए करने की सलाह दी गयी है। कृषकों के हृदय खिल उठे है वहीं किसानों को सरसों, गेंहू, चना और जीरा की पैदावार बढ़ने की उम्मीदें जाग गयी है। विभाग ने 5 फरवरी को भी बीकानेर संभाग में हल्की बरसात की बात कही है। वहीं 6 फरवरी से मौसम साफ हो जाएगा। बता देवें बरसता के बाद बाजार में पानी भर गया है और अनेक गलियों में कीचड़ हो गया है।




