May 21, 2026
सरकारी स्कूल के 80 बच्चों ने रमन आईटीआई में किया व्यवसायिक भ्रमण किया, पढें पूरी खबर।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 फरवरी 2024। क्षेत्र के गांव सोनियासर गोदारन के सिपाही हेतराम गोदारा राउमावि के बच्चों को रविवार को व्यवसायिक भ्रमण करवाया गया। शिक्षक जगदीश सिंह के साथ 80 बच्चों का दल रमन निजी औद्योगिक संस्थान में पहुंचे। कक्षा 9वीं व 10वीं के विद्यार्थियों ने आईटीआई लैब का भ्रमण किया। कॉलेज के निदेशक कुंभाराम घिंटाला ने बच्चों को आईटीआई करने के बारे में पूरी जानकारी दी। घिंटाला ने कहा कि स्किल डवलपमेंट के लिए आईटीआई शिक्षा का महत्व लगातार बढ़ रहा है। 10वीं व 12वीं पास छात्र ये डिप्लोमा कोर्स करते है। ये कोर्स करने वाले विद्यार्थी रेलवे, पुलिस व सेना में करियर बनाने के साथ भारत की नवरत्न कंपनियां भेल, गेल, टाटा मोटर्स, सुजुकी में नौकरी पाने के साथ खुद का बिजनेस शुरू कर सकते है। इस दौरान कॉलेज की लैब में विद्यार्थियों ने अनेक सवाल पूछे जिनके शिक्षकों ने जवाब दिए। दल प्रभारी जगदीश सिंह ने कॉलेज प्रबंधन का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रमन आईटीआई में व्यवसायिक भ्रमण कर छात्र छात्राओं ने जानी उपयोगिता।