May 21, 2026
sri-news-banner

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 फरवरी 2024। श्रीडूंगरगढ़ वासियों के लिए अयोध्या धाम जाने व प्रभु श्रीराम की नगरी में श्रीहनुमंत कथा सुनने का अवसर आया है। ये मौका मिलेगा आगामी 17 मार्च से 22 मार्च 2024 तक श्रीडूंगरगढ़ के युवा कथाकार संतोष सागरजी महाराज के सान्निध्य में, मार्च में आयोजित पांच दिवसीय धार्मिक यात्रा व कथा श्रवण में भाग लेने के लिए सभी नागरिक आमंत्रित है। श्रद्धालुओं के लिए यात्रा सहित आयोजन का पूरा कार्यक्रम बनाया गया है। इस दौरान यात्रा में शामिल श्रद्धालु श्रीराम मंदिर दर्शन एवं परिक्रमा, सरजू मैया चूनड़ी मनोरथ, होली फाग महोत्सव के कार्यक्रम में भी भागीदार बन सकेंगे। यात्रा का संयोजन ऊँ कार सेवा संस्थान चैरिटेबल ट्रस्ट, श्रीडूंगरगढ़ द्वारा किया गया है। ट्रस्ट के सदस्यों ने बताया कि सीधे अयोध्या पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को 17 मार्च 2024 को अयोध्या पहुंचना अनिवार्य होगा और 22 मार्च 2024 को दोपहर में पुन: वहां से रवानगी कर सकेंगे। वहीं ट्रस्ट की यात्रा में शामिल होने वाले व्यक्ति को 15 फरवरी 2024 से पहले अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। यात्रियों के लिए एक निश्चित शुल्क रखा गया है। भाग लेने वाले सभी यात्रियों के खाने-पीने और आवास की व्यवस्था संस्था की ओर से की जाएगी। अपने साधन से सीधे अयोध्या पहुंचने पर प्रति व्यक्ति शुल्क 7500, संस्था द्वारा उपलब्ध बस में आने जाने के लिए प्रति व्यक्ति 9100 रूपए शुल्क होगा। एक रूम में 4 से 6 लोगों की रूकने की व्यवस्था रहेगी। वहीं 2 लोगों के लिए सिंगल रूम लेने वालों के लिए 6000 रूपए अलग से चार्ज होगा। सदस्यों ने बताया कि इस दिव्य आयोजन में किसी भी सेवा में कोई श्रद्धालु यजमान भी बन सकते है। धार्मिक कथा अनुष्ठान में भाग लेने के लेने के लिए व अधिक जानकारी के लिए श्रद्धालु 9413822018, 9929122018 पर संपर्क कर सकते है।