May 21, 2026
IMG-20240205-WA0002

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 फरवरी 2024। सोमवार की बीती रात काल के क्रूर प्रहार ने एक घर के चिराग को सदा के लिए बुझा दिया। रविवार शाम करीब साढ़े छह बजे हेमासर फांटे के पास एक पिकअप पेड़ से टकरा गई। टक्कर में एक पिकअप सवार आडसर बास निवासी 32 वर्षीय हसम पुत्र असद अली की मौत हो गयी। हसम श्रमिक था जो रोजाना अपने घर में भोजन की जुगाड़ में रहता था। हसम की मौत से बूढ़े माँ बाप का सहारा छीन गया और ढाई साल के मासूम बेटे के सिर से पिता नाम की छत छीन गयी है। हसन का एक छोटा भाई है जो रात भर से अपने बड़े भाई की मृत्यु के गम में आंसू बहा रहा है। परिजन व जानकार उसे सांत्वना दे रहे है। मोहल्ले में रात से ही माहौल गमगीन हो गया है। पिकअप सवार चारों युवक आडसर बास के ही है। दुर्घटना में घायल 30 वर्षीय आसिफ पुत्र बुद्धे खान व प्रेम पुत्र बिंझराम सोनी को रात ही बीकानेर रेफर कर दिया गया। वहीं एक अन्य 40 वर्षीय सीताराम पुत्र मोहन सिंह चोटिल हुआ व अस्पताल में उपचाराधीन है। दुर्घटना की सूचना मिलने पर अनेक मोहल्लेवासी अस्पताल पहुंचे व परिजनों को सांत्वना दी।