May 21, 2026
10-octtttttttt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 फरवरी 2024। रविवार को विश्व कैंसर दिवस की इस वर्ष की थीम “क्लोज द केयर गैप” रही, और श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में कैंसर के प्रति जागरूकता की अलख जगाने के लिए तेरापंथ महिला मंडल द्वारा महिलाओं के लिए निःशुल्क कैंसर जांच व जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शहरी क्षेत्र की करीब 50 महिलाएं पहुंची जिनमें से 47 महिला मरीजों की मेमोग्राफी, कॉल्पोस्कोपी, एंडोस्कोपी व एक्स-रे आदि जांचे की गई। मंडल अध्यक्ष सुनीता डागा ने बताया कि अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार तेरापंथ महिला मंडल श्रीडूंगरगढ़ द्वारा मालू भवन सेवा केन्द्र में शिविर का आयोजन हुआ। उद्घाटन सत्र में आचार्य तुलसी कैंसर अस्पताल से कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. श्वेता मोहता, डॉ. अरविंद मोहता व पूरी टीम का, टीएसएस प्रशासक सूर्यप्रकाश गांधी का सम्मान किया गया। इस सत्र में सेवा केन्द्र व्यवस्थापिका डॉ. साध्वी संपूर्णयशाजी ने महिलाओं को परिवार की धुरी बताते हुए उन्हें अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं बरतने की प्रेरणा दी। डॉ. श्वेता मोहता व डॉ.अरविंद मोहता ने कैंसर के लक्षण व जांच के साथ निदान पर विस्तार से चर्चा की। दूसरे सत्र में साध्वियों सहित महिला मरीजों की जांच की गई व समापन सत्र में मंडल मंत्री संगीता बोथरा ने डॉक्टर टीम, कैंसर वैन स्टॉफ, अणुव्रत समिति के सत्यनारायण स्वामी, ऐडवोकेट रणवीरसिंह खीची सहित सभी उपस्थित अतिथियों का, मंडल सदस्यों, सभा व युवक परिषद पदाधिकारियों का आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन कन्या मंडल संयोजिका पारूल लूणियां ने किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। डॉक्टरों की टीम सहित अतिथियों का सम्मान किया मंडल की महिलाओं ने, किया शिविर का आयोजन।