May 20, 2026
10-octtt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव सूडसर में कुश्ती का दंगल होगा। चौधरी चुनाराम भादू ट्रस्ट के अध्यक्ष कोडाराम भादू ने बताया कि चौधरी चुनाराम भादू की स्मृति में प्रदेश स्तरीय कुश्ती के महादंगल का आयोजन 8 फरवरी, गुरुवार को ग्रामोत्थान सीनियर सैकंडरी स्कूल सूडसर के खेल मैदान में होगा। भादू ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्रस्ट के सदस्यों की बैठक का आयोजन कर पोस्टर का विमोचन किया गया। दंगल में स्थानीय पहलवानों के साथ-साथ पड़ोसी राज्यों पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली आदि राज्यों के नामचीन अखाड़ों के पहलवानों को भी आमंत्रित किया जाएगा। दंगल सम्बन्धी तैयारियां ट्रस्ट द्वारा प्रारंभ कर दी गयी है।