May 20, 2026
10-octtt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 फरवरी 2024। श्रीडूंगरगढ़ शहरी क्षेत्र में सड़कों पर, विद्यालयों के पास, अस्पताल के पास, हाइवे पर स्थित सरकारी भवनों के पास सहित सार्वजनिक स्थानों पर यदि आप तेज आवाज में गाड़ियों, ट्रैक्टरों, पिकअप या टैक्सी में गाने बजाते है, तो अब इस हरकत से बाज आवे। क्योंकि श्रीडूंगरगढ़ पुलिस इस सम्बंध में सख्त रुख अपना रही है। थानाधिकारी ने कहा कि क्षेत्र वासी नागरिक संहिता का ध्यान रखें और बेवजह किसी को परेशान करने का काम नहीं करें। विद्यालयों व अस्पतालों के पास ध्वनि प्रदूषण करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने सोमवार को इस कार्रवाई में चार स्थानों से चार जनो को गिरफ्तार किया। एसआई बलबीर सिंह, एएसआई हेतराम, हैड कांस्टेबल आवड़दान व हवासिंह ने अलग अलग कार्रवाईयां कर उद्दंडो को गिरफ्तार किया। रूपा देवी राजकीय विद्यालय के सामने से रीड़ी निवासी 23 वर्षीय भागीरथ जाट को, आदर्श विद्या मंदिर के सामने से कालूबास निवासी 23 वर्षीय हुनताराम जाट को, उपखंड कार्यालय के सामने से छतरगढ़ निवासी दलीप मेघवाल को व बीदासर रोड से 45 वर्षीय मोहम्मद आरिफ को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से डेक व मेमोरी कार्ड जप्त किए।