






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अगस्त 2020। अशोक गहलोत ने सदन में राजस्थान की जनता का विश्वास हासिल कर स्वयं को जननायक सिद्ध कर दिया है। ये कहा क्षेत्र के पूर्व विधायक व कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मंगलाराम गोदारा ने स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस कार्यालय में झंडा रोहण करते हुए। गोदारा ने कहा कि लहराते तिरंगे की कीमत कांग्रेस ने खून पसीने से चुकाई है। और देश मे लोकतंत्र का मजाक बनाने वाली ताकतों ने राजस्थान में मुँह की खाई है। गोदारा ने क्षेत्र वासियों सहित कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए सरकार के विश्वास मत हासिल करने की बधाई दी। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भी कांग्रेस कार्यालय में जश्न का माहौल रहा। गहलोत सरकार के विश्वास मत हासिल करने पर स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य बाजार में पटाखे छोड़े व एक दूसरे का मुँह मीठा करवाया। पालिका प्रतिपक्ष प्रतिनिधि राधेश्याम सारस्वत ने इसे लोकतंत्र की विजय बताते हुए खुशी जाहिर की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में कन्हैयालाल सोमानी, रतन राहगीर, कमल नाई, ओम गरावा, संजय करनानी, बाबूलाल भोजक , सत्यनारायण चौधरी, हनुमान नाई, विमल भाटी, मूलचंद स्वामी, सुरेन्द्र महावर, राजेश मंडा, पार्षद नानूराम मेघवाल, आबिद बेहलीम, विजयराज सेवग, मनोज सुथार, प्रह्लाद सोनी, विजय चौधरी, प्रकाश दुसाद, प्रभुराम गोदारा, शिवप्रसाद नाई, नानूराम कुचेरिया, पप्पू प्रजापत, फहीम धोबी ने खुशी जाहिर करते हुए बधाइयां दी।






