May 20, 2026
10-octtt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 फरवरी 2024। अब ब्रांडेड साड़ियों, कुर्तियों, सलवार सुट व लहंगो के लिए श्रीडूंगरगढ वासियों को सरदारशहर, बीकानेर, जयपुर या दिल्ली जाने में समय व यात्रा व्यय नहीं करना पड़ेगा। क्योंकि श्रीडूंगरगढ़ के रानी बाजार में तापड़िया कटले के पास मेहाई शोरूम का उद्घाटन हो गया है। शोरूम में वेडिंग सीजन को देखते हुए फ्रेश स्टॉक है जो महिलाओं को खूब पसंद आ रहा है। संचालक विनोद स्वामी ने बताया कि बुधवार को शोरूम का उद्घाटन वरिष्ठ समाजसेवी ओमप्रकाश स्वामी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष शिव स्वामी व राजकुमार स्वामी ने किया। शोरूम के ऑनर सीताराम स्वामी ने सभी का स्वागत करते हुए आभार जताया। बुधवार व गुरूवार को शोरूम में महिलाओं की खासी भीड़ रही और पूरे कस्बे में मेहाई कलेक्शन की चर्चा हो रही है। धीरज स्वामी ने बताया कि करीब तीन दशकों से संतोष साड़ी सेंटर क्षेत्र में कार्यरत है और अब उसी की संबंधित फर्म के रूप में मेहाई शोरूम खोला गया है। जहां महिलाओं के लिए बड़ें शहरों के शोरूम की वैरायटी का स्टॉक मिल सकेगा। शोरूम में एक से बढ़कर एक लहंगे, साड़ियों व सलवार सुट का बिल्कुल नया कलेक्शन है जो महिलाओं व युवतियों को पसंद आ रहा है। शोरूम के उद्घाटन अवसर पवन गट्टाणी ने मेहाई ब्रांड के बारे में बताया। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता महावीर प्रसाद माली, श्याम सारस्वत, राजकुमार बोहरा, शिव सारस्वत, भवानी उपाध्याय, उमेश सोनी, रामवतार सारस्वत सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक पहुंचे व शुभकामनाएं दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सीताराम स्वामी के निर्देशन में विनोद स्वामी के ब्रांडेड शोरूम मेहाई का हुआ उद्घाटन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बुधवार को उद्घाटन के बाद से ही महिलाओं व युवतियों की रही खासी भीड़, लहंगे, साड़ियां, सलवार सुट का मेहाई कलेक्शन खासा पसंद आ रहा है श्रीडूंगरगढ़ वासियों को, सभी ने की सराहना।