May 21, 2026
10-octtt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 फरवरी 2024। ये जरूरी खबर रेल विभाग की ओर से आई है। यहां नापासर क्षेत्र में रेलवे फाटक संख्या 253 पर बीसीएम मशीन द्वारा ऑवर हॉलिंग, छनाई व पैकिंग सहित महत्वपूर्ण मरम्मत कार्य किए जाएंगे। इस दौरान आज 9 फरवरी से आगामी 15 फरवरी तक ये फाटक आंशिक या पूर्ण रूप से बंद किया जा सकता है। उत्तर पश्चिमी रेलवे मजदूर संघ रतनगढ़ शाखा के सीताराम गोदारा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस फाटक का प्रयोग करने वाले सभी नागरिक असुविधा से बचने के लिए इस फाटक के वैकल्पिक मार्ग या आरयूबी मार्ग से यात्रा कर रेलवे का सहयोग करें जिससे कार्य संपादित हो सकें। रेलवे के कार्य के दौरान स्थानीय पुलिस भी मौजूद रहेगी। आप सभी से निवेदन है कि नापासर क्षेत्र के इस फाटक से यात्रा करने वाले सभी नागरिकों व आस पास के गांवो के ग्रामीणों तक यू सूचना पहुंचाए जिससे नागरिक असुविधा से बच सकें।