August 30, 2026
10-octtt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 फरवरी 2024। क्षेत्र में जमीनों के खरीदने बेचने के मामले में अनेक फ्रॉड भी होने लगे है और बढ़ते विवादों में लोग कोर्ट कचहरी के चक्कर में भी उलझने लगे है। ठुकरियासर निवासी बाबूलाल पुत्र बीरबलराम जाट ने तीन महिलाओं सहित 7 जनों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने श्रीडूंगरगढ़ निवासी रामीदेवी पत्नी शैतानाराम जाट, ओमप्रकाश व शंकरलाल पुत्र शैतानाराम जाट, जयपुर के बापू नगर निवासी विपुल पुत्र गिरीप्रसाद गिलड़ा व प्रतीक पुत्र गोरधनदास गिलड़ा, जयपुर के ही बन्नी पार्क निवासी सीमा सोमानी पत्नी वैभव महाजन व वहीं की शालू सोमाणी पत्नी पंकज महाजन के खिलाफ आरोप लगाए है। मामले की जांच कर रहें एएसआई हेतराम ने बताया कि जरिए इस्तगासा मामला दर्ज हुआ और परिवादी ने बताया कि आरोपियों ने 25 मार्च 2023 को उसके खेत की तार पट्टी व झोंपड़ी का सामान खेत से हटाकर खेत पर कब्जा कर लिया। पुलिस ने मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।