






सत्तासर में हुकमनाथ सिद्ध बने महंत, ग्रामीणों ने किया अभिनंदन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 फरवरी 2024। क्षेत्र के गांव सत्तासर में स्थित नाथजी की बाड़ी में सात दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों की पूर्णोहुति बुधवार को हुई। यहां आयोजित सात दिवसीय भागवत कथा का समापन भी प्रसाद वितरण के साथ किया गया एवं रात को बाड़ी में जम्मा जागरण का आयोजन हुआ। जिसमें जसनाथी श्रद्धालूओं ने अग्नि नृत्य किया। अग्नि नृत्य देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालू उपस्थित रहें। वहीं गुरूवार सुबह नाथजी की बाड़ी के महंत पद पर गांव के हुकमनाथ सिद्ध को विराजीत करवाया गया। ग्रामीणों ने नए महंत का अभिनंदन किया।

पांच दिवसीय महायज्ञ के साथ होगी लोक देवता वीर बिग्गाजी महाराज की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 फरवरी 2024। श्रीडूंगरगढ़ ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में नागर शैली के प्रथम मंदिर के रूप में स्थापित हुए लोकदेवता वीर बिग्गाजी की धड़देवली धाम में मंदिर का लोकार्पण समारोह पांच दिनों तक चलेगा। यहां 18 फरवरी से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में 11 कुडीय महायज्ञ, कलश यात्रा, जागरण, संतों के प्रवचन के साथ वीर बिग्गाजी एवं पीथल माता की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। यहां प्रतिदिन भंडारा जारी रहेगा एवं विभिन्न बोलियां भी आयोजित होगी व प्रतिदिन संत जसवंत भारती महाराज, संत रविंद्रनाथ महाराज, स्वामी त्यागबल्लभ, श्रीकांड सिद्धेश्वर महाराज, संत विर्मशानदं महाराज, रामकुमार शर्मा, स्वामीश्री आदित्य चेतन्य महाराज, संजय पटेल, डॉक्टर इंद्रजीत कौर आदि के प्रवचन भी होगें। आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए कार्यकर्ताओं की टोलियां जुटी हुई है।



