May 21, 2026
10-octtt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 फरवरी 2024। 16 फरवरी के देशव्यापी किसान आंदोलन के समर्थन में श्रीडूंगरगढ़ व ग्रामीण अंचल कल बंद में शामिल होगा। संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े किसान नेताओं ने इस संबध में सुबह तेजा मंदिर में बैठक आयोजित की एवं बैठक के बाद कृषि मंडी, बाजार के विभिन्न एसोसिएशन, व व्यापारी संगठनों से वार्ता कर बंद में सर्मथन मांगा। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिलाध्यक्ष पूनमचंद नैण, अखिल भारतीय किसान सभा के मोहनलाल भादू, संयुक्त किसान मोर्चा के सोहनलाल गोदारा, श्यामसुंदर आर्य, रामकिशन गावड़िया आदि किसान नेताओं द्वारा बाजार में घूम घूम कर दुकानदारों से भी बंद की अपील की गई। किसान नेताओं की अपील के बाद व्यापार मंडल की बैठक भी आयोजित की गई। जिसमें शुक्रवार को आधे दिन बंद का आह्वान किया गया। किसान नेता पूनमचंद नैण ने बताया कि बंद के दौरान उपखण्ड अधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भी सामूहिक रूप से जुलूस एवं प्रदर्शन के बाद दिया जाएगा। वहीं क्षेत्र के गांवो में भी बाजार बंद रखे जाने के लिए किसान नेता गांव टू गांव संपर्क करने में जुटे है।