May 21, 2026
10-octtt

श्रीडूंगरगढ टाइम्स 20 फरवरी 2024। आज सुबह क्षेत्र के गांव राजेडू निवासी 21 वर्षीय युवक की सड़क दुर्घटना में नापासर थाना क्षेत्र में मौत हो जाने की दु:खद खबर आई। प्राप्त प्रथम जानकारी के अनुसार प्राथमिक खबर का प्रकाशन सुबह किया गया। अब पढें पूरी खबर- गांव राजेडू से 21 वर्षीय जगदीश पुत्र कोझाराम मेघवाल अपने चाचा के बेटे भाई 18 वर्षीय भोमाराम व 20 वर्षीय सुखराम पुत्र दानाराम मेघवाल के साथ अलग अलग मोटरसाइकिल पर बीकानेर जा रहें थे। नापासर थाने में मृतक के चाचा लालाराम पुत्र मांगूराम मेघवाल निवासी राजेडू ने पानी के टैंकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। परिवादी ने पुलिस को बताया कि उसका भतीजा जगदीश अपने भाई भोमाराम को परीक्षा दिलवाने बीकानेर जा रहा था वहीं दूसरी मोटरसाइकिल पर सुखराम जा रहा था। मूंडसर के पेट्रोल पंप के पास एक ट्रैक्टर पानी का टैंकर तेज गति से लापरवाही के साथ रोंग साइड में आया। जिससे दोनों मोटरसाइकिल सवारों ने संतुलन खो दिया और टैंकर से टकरा गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हेड कांस्टेबल राकेश कुमार को सौंप दी है।

कमाने वाला बड़ा बेटा हुआ काल का शिकार, परिवार में छाया शोक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दुर्घटना में मृतक जगदीश बीकानेर में हलवाई का काम करता था और पांच भाई बहनों सबसे बड़ा था। हाल ही में वह माता पिता का सहारा बन गया था। जगदीश की अकाल मौत से परिवार में शोक की लहर छा गई। गमगीन माहौल में जगदीश का अंतिम संस्कार गांव में कर दिया गया। मृतक के दो छोटे भाई व दो बहनों को ग्रामीणों ने सांत्वना दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवा जगदीश ने गवाई जान, थाने में दर्ज हुआ मामला, पुलिस ने जांच प्रारंभ की।