May 21, 2026
0b86eb24-505c-47cb-b4ff-c03c43d67f94

श्रीडूंगरगढ टाइम्स 15 अगस्त 2020। गांव सोनियासर मिठिया के सरपंच नंदकिशोर बिहाणी ने शहीद हेतराम गोदारा राजकीय विद्यालय में ध्वजारोहण करते हुए ग्रामीणों से कोरोना जागरूकता की अपील की। बिहाणी ने कहा कि सोनियासर में एक पॉजिटिव रिपोर्ट होने के बाद सभी ग्रामीण एहतिहात बरतें व कोरोना गाइड लाइन का पूर्ण पालन करें। सरपंच ने ग्रामीणों को गांव की समस्याओं से एकजुट होकर लड़ने व सभी के सहयोग से गांव को विकास के पथ पर ले जाने की बात भी कही। सरपंच ने उपस्वास्थ्य केन्द्र पर भी ध्वजारोहण किया व चिकित्साकर्मियों को गांव मंन कोरोना संक्रमण नहीं फैले इस हेतु ग्रामीणों को जागरूक करने की बात कही। इस अवसर पर पंचायत सहायक मोटाराम ज्याणी सहित भारतीय मानवाधिकार आयोग के जिलाध्यक्ष भंवरलाल जोशी उपस्थित रहें। गांव के युवाओं ने भी गांव को कोरोना मुक्त बनाने के लिए सहयोग का प्रण लिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोनियासर मिठिया में सरपंच नंदकिशोर बिहाणी ने किया ध्वजारोहण।