






श्रीडूंगरगढ टाइम्स 15 अगस्त 2020। कोरोना के संकटकाल में स्कूलों में स्वतंत्रता दिवस के आयोजन नहीं हो सके परन्तु सन शाइन पब्लिक स्कूल ने इस दिन का उत्साह बच्चों में ऑनलाइन प्रतियोगिता के आयोजन से भरा। प्रधानाचार्य कविता गौड़ ने ध्वजारोहण किया व लाइव स्ट्रीमिंग द्वारा विद्यार्थियों को राष्ट्रगान से जोड़ा। गौड़ ने बताया कि बच्चों की ऑनलाइन क्लासें लगातार विद्यालय स्टॉफ द्वारा चलाई जा रही है जिसमें होमवर्क लेने से लेकर ऑनलाइन टेस्ट पीडीएफ भी भेजी व मंगवाई जा रही है। गौड़ ने बताया कि आज आयोजित देशभक्ति गीत पर नृत्य प्रतियोगिता में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया व प्रथम स्थान निर्जरा गौड़ व द्वितीय स्थान हिमानी राजपुरोहित, तृतीय स्थान राखी राठी ने प्राप्त किया। आज स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। बता देवें रक्षा बंधन पर भी राखी बनवानें व भाई के लिए कार्ड बनाने की प्रतियोगिता का भी विद्यालय ने ऑनलाइन आयोजन किया था। बता देवें की विद्यालय के स्टॉफ ने भी ध्वजारोहण में भाग लिया व तिरंगे को सलामी दी।



