May 20, 2026
10-octttt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 फरवरी 2024। विवाह समारोह में ढोल बजाने गए एक ढाढी परिवार के घर में घुसकर चोरों ने सोने चांदी के गहनों की चोरी कर ली और पीड़िता ने थाने पहुंच कर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। गांव ऊपनी निवासी माली देवी पत्नी स्वर्गीय अलारखां ढाढी ने पुलिस को बताया कि गांव में एक ही बाखल में उसके एक ही परिवार के 6 मकान बने हुए है। 27 नवबंर 2023 को वह अपने बेटे राकेश व बबलू के साथ गांव बाना में आयोजित एक विवाह समारोह में ढोल बजाने गई। उसी रात उसकी पुत्री ललिता अपने चाचा के घर सो गई थी और उसके अपने मकान कोई नहीं था। 28 नवबंर की शाम को वह अपने गांव लौट कर आई तो घर में जाते ही उसे चोरी के बारे में पता चला। अज्ञात चोरों ने उसके घर से 53 भरी की पांच जोड़ी चांदी की पायजेब, दो जोड़ी सटका, 36 भरी चांदी के 3 सिक्के, एक चांदी का नारियल, 10 जोड़ी बिछुड़ियां, एक सोने की अंगूठी, एक जोड़ी कान के झूमके, सोने के 2 लूंग चोरी कर लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।