May 21, 2026
10-octttt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 फरवरी 2024। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 41 हजार करोड़ की लागत से देशभर के 554 रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प किया गया और 1500 रोड ओवरब्रिज व अंडरपास का शिलान्यास, उद्घाटन व राष्ट्र को समर्पण का संभवत देश का सबसे बड़ा ऑनलाइन आयोजन संपन्न हुआ। आयोजन में रेलवे ने व्यापक व्यवस्थाएं की और सभी स्थानों पर मंच लगाकर एलईडी लगाई गई व लाखों लोग कार्यक्रम से जुड़े। करीब 12.20 बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कार्यक्रम से जुड़े और उन्होंने वर्चुअल लोकार्पण/शिलान्यास करते हुए कहा कि भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने की ओर देश कदम बढ़ा रहा है। कार्यक्रम में रेलमंत्री सहित रेलवे के सभी बड़े अधिकारी व भाजपा के बड़े नेता जुडें। इस दौरान श्रीडूंगरगढ़ में बिग्गा व सूडसर के अंडर पास का उद्घाटन भी किया गया। पढें खबर विस्तार से-
बिग्गा में भव्य आयोजन, विधायक सहित अनेक भाजपाई हुए शामिल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रेलवे द्वारा बिग्गा में भव्य आयोजन किया गया जिसमें विधायक सहित अनेक भाजपाई शामिल हुए। यहां करीब 11 बजे आरयूबी कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। मंच पर विधायक ताराचंद सारस्वत, समाजसेवी बृजलाल तावणियां, भाजपा नेता शिव स्वामी, विनोदगिरी गुसाईं, विहिप प्रतिनिधि भंवरलाल दुगड़, बिग्गा सरपंच जसवीर सारण, लक्ष्मीनारायण सेवग, लायन्स कलब कैबिनेट सदस्य सत्यनारायण स्वामी, शहर मंडल अध्यक्ष महावीरप्रसाद अड़ावलिया, राउमावि के उप प्रधानाध्यापक गौतम जांगिड़ मंच पर मौजूद रहें। वहीं सीओ श्रीडूंगरगढ़ गोमाराम जाट व तहसीलदार राजवीरसिंह कड़वासरा भी समारोह में शामिल हुए। सभी अतिथियों का रेलवे की ओर से श्रीराम अंकित दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया। विधायक ने केंद्र सरकार का विजन देश के विकास को बताते हुए भारत की नई तस्वीर प्रधानमंत्री द्वारा बनाए जाने की बात कही। सारस्वत ने कहा कि देश के सौभाग्य से ऐसे प्रधानमंत्री मिले है जिनके 2047 तक विकसित भारत के स्वप्न को साकार करने के लिए एक एक नागरिक जुड़े। रेलवे एक्सईएन कंस्ट्रक्शन सुमित श्योराण ने समारोह की अध्यक्षता करते हुए रेल विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारियां दी। एडीईएन रतनगढ़ देवेंद्र कुमार मीणा ने विभाग की ओर से सभी का स्वागत किया। श्रीडूंगरगढ़ एसएससी जगदीश प्रसाद, अधिकारी ओम सुरेश भगासरा व विनोद मीणा ने सभी का आभार जताया। रेलवे की ओर से सभी व्यवस्थाएं कराने में बिग्ग़ा के सामाजिक कार्यकर्ता संतोष कुमार ओझा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पूरे कार्यक्रम का संचालन सीताराम गोदारा ने किया।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ किया प्रतिभाओं का सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गा समारोह में छात्राएं संगीता, सोनू, ललिता, संतोष व तनुज ने गीत संगीत की प्रस्तुतियां दी। पूर्व में रेलवे द्वारा राउमावि बिग्गा व बालाजी शिक्षण संस्थान उमावि बिग्गा में आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। दोनों स्कूलों से प्रथम, द्वितीय व तृतीय का पुरस्कृत किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रियंका, भावना, भाग्यश्री, दीपीका, भावना बावरी, तमन्ना सैन को सम्मानित किया गया। भाषण प्रतियोगिता में भवानी सिंह, चुकी महिया, लालचंद, रविंद्र सिंह, जितेंद्रनाथ, कामना चौहान को पुरस्कृत किया गया। वहीं निबंध प्रतियोगिता में संदीप, रामप्रताप, पार्वती, ममता दर्जी, रामकिशन व्यास, दीपक पुरोहित को सम्मानित किया गया। राउमावि के उप प्रधानाचार्य गौतम जांगिड़ व बालाजी शिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य परमेश्वरलाल बाना ने आयोजन की सराहना करते हुए रेलवे का आभार जताया।
सूडसर आरयूबी का हुआ लोकार्पण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सूडसर स्टेशन पर भी लाइव कार्यक्रम से जुड़ने के लिए पूरी व्यवस्थाओं के साथ समारोह का आयोजन हुआ। यहां मंच पर दुलचासर सरपंच प्रतिनिधि मोडाराम महिया, टेऊ सरपंच सुनील कुमार, भाजपा के बाबूलाल शर्मा व मोडाराम शर्मा, पूर्व निदेशक रामनिवासी महिया, निजी स्कूल प्रदेश अध्यक्ष कोडाराम भादू, विवेकानंद स्कूल के प्रधानाचार्य लक्ष्मणराम जाखड़, सेवानिवृत्त प्राचार्य लादूराम मंच पर उपस्थित रहें। सभी ने पीएम द्वारा लोकार्पण/शिलान्यास समारोह को लाइव देखा व कार्यक्रम से जुड़े। कॉपरेटिव सोसायटी अध्यक्ष तोलाराम महिया, ओमप्रकाश सुथार भी कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां नोडल ऑफिसर भारतभूषण वर्मा ने सभी अतिथियों का सम्मान किया। रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर रविंद्र प्रसाद ने सभी का आभार जताया। यहां ग्रामोत्थान सीनियर सेकेडंरी स्कूल, सूडसर के विद्यार्थी खुशबु, रिया, रिंकू, तनिशा, बक्सरा ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। यहां रेलवे द्वारा ग्रामोत्थान सीनियर सेकेडंरी स्कूल व टैगोर शिक्षण संस्थान, सूडसर में रेलवे द्वारा आयोजित प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। यहां चित्रकला प्रतियोगिता में सुमन, दीक्षा, आरती, कोमल सैन, पूजा, मोनिका भादू का सम्मान किया गया। भाषण प्रतियोगिता के विजेता लक्ष्मी, राधेश्याम, साक्षी, कल्पना, राधिका सैन, भैरूंदान को पुरस्कृत किया गया। वहीं निबंध प्रतियोगिता में खुशबू, विराट, रामदेव, अनिता, ज्योति, विश्वास गोदारा का सम्मान किया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गा में रेलवे ने भव्य आयोजन किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक ताराचंद सारस्वत ने केंद्र सरकार की योजनाओं व प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए बताया भाजपा का विजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राउमावि व बालाजी शिक्षण संस्थान की छात्राओं ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़ी संख्या में ग्रामीण भी आयोजन में शामिल हुए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समारोह में विधायक सहित अनेक भाजपा नेता शामिल हुए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सूडसर में आयोजित समारोह में अतिथियों ने प्रतिभाओं का सम्मान किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रेलवे अधिकारियों ने सभी अतिथियों का किया सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रेलवे द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं सहित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने वाली बालिकाओं को किया पुरस्कृत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रेल मंत्री सहित बड़ी संख्या में नेता, रेल अधिकारी समारोह से जुड़े।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रतियोगितों में विजेता रहें विद्यार्थियों को किया गया पुरस्कृत।