






शिक्षकों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर, दो दिवसीय शिविर का उद्घाटन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बुधवार को महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास में प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के संस्थाप्रधानों की दो दिवसीय वाक्पीठ का उद्घाटन एसीबीईओ प्रथम ईश्वरराम गरूवा व शिक्षक नेता सोहनलाल गोदारा द्वारा किया गया। उद्घाटन सत्र में गरूवा द्वारा विद्यालय में नामांकन वृद्धि एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर दिया गया। शिक्षक नेता सोहन गोदारा ने शिक्षक हितों की रक्षा की बात कही। वाक्पीठ के दौरान कुंभाराम भूंवाल ने शिक्षक के गरिमामय पद के पद के बारे में बताया। इस दौरान प्रभुराम बाना, हरिराम सऊ, नौरंगराम जाखड़, कैलाश सियाग, लालचंद गोदारा, मनोज लखारा व कुंभाराम डेलू ने संबोधित करते हुए विभिन्न विषयों की जानकारी दी एवं विस्तृत चर्चा सत्रों मे चर्चाएं की गई।

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम उपचार शिविर में 318 बच्चे लाभान्वित।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोमासर गांव में बुधवार को स्थानीय सरकारी अस्पताल में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन संपन्न हुआ। जिसमें 318 बालकों के स्वास्थ्य जांच कर उपचार किया गया। शिविर में दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रियाश्री जोशी, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील, ईएनटी डॉ. स्नेह लता, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. पवन कुमारी ने अपनी सेवाएं दी। 14 बच्चों को उपचार के लिए बीकानेर रेफर किया गया वहीं 15 बच्चों का चश्मा लगाने के लिए चिह्नित किया गया। ब्लॉक श्रीडूंगरगढ़ आरबीएसके टीम द्वारा सहभागिता निभाई गई।

राजीविका ने बुलाई वार्षिक आमसभा, 18 लाख के ऋण दिए, आश्रित को सौंपा दो लाख का चैक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजीविका सहकारी समिति लिमिटेड श्रीडूंगरगढ़ की वार्षिक आम सभा का आयोजन बुधवार को पंचायत समिति प्रांगण में गीता देवी की अध्यक्षता में की गई। सभा में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय स्टेट बैंक के उप महाप्रबंधक विजय कुमार शामिल हुए व बैंक की विभिन्न योजनओं के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में रामस्वरूप सुथार, रमेश तांबिया, रघुनाथ डूडी, राजकुमार, यतेंद्र व विभिन्न बैंक व विभाग के अधिकारी मौजूद रहें। कार्यक्रम में मोनिका सारण ने सीएलएफ में कार्यों, आय व्यय व ऑडिट प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। बीआरकेजीबी शाखा श्रीडूंगरगढ की ओर से बेनीसर के बाबा रामदेव समूह की सदस्या रही सुमित्रा पत्नी गोपालराम की आकस्मिक मृत्यु हो जाने पर प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत दो लाख रुपए का चैक आश्रित को दिया गया। बालाजी, ओम बन्ना व माजीसा स्वयं सहायता समूह रिडी को 18 लाख के ऋण वितरित किए गए। श्रेष्ठ कार्य प्रदर्शन करने पर महिला ग्राम संगठन दुलचासर, वीर तेजाजी समूह दुसारणा, कलस्टर ऑर्डिनेटर कांता जैसलसर, आरती बेनीसर, सीता माणकरासर, बैंक सखी मनीषा, एमईडीसीआरपी सुमित्रा, ग्राम संगठन लेखपाल पुष्पा, बुक कीपर ओमी देवी, अन्नपूर्णा रसोई संचालिका मुन्नी कंवर को सम्मानित किया गया। आम सभा में समिति अध्यक्ष गीता देवी, सचिव विधा, कोषाध्यक्ष कविता, उपाध्यक्ष करमोद कवंर सहित बड़ी संख्या में स्वयं सहायता समूह के सदस्य शामिल हुए।




