






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 मार्च 2024। श्रीडूंगरगढ़ स्थित भाजपा कार्यालय में शनिवार को पहली सूची आने का जश्न मनाया गया है। विधायक ताराचंद सारस्वत ने क्षेत्र के नेताओं व कार्यकर्ताओं सहित पटाखे फोड़े व कार्यकर्ताओं ने आपस में एक दूसरे का मुंह मीठा करवाया। विधायक ने बीकानेर से भाजपा उम्मीदवार केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को बनाए जाने पर प्रसन्नता जताई व कार्यकर्ताओं ने विजय भाजपा के नारे लगाए। इस दौरान सारस्वत ने कार्यकर्ताओं को देश हित में प्रधाममंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथ मजबूत करने का संदेश देते हुए अर्जुनराम को जितवाने का आह्वान किया। सारस्वत ने बीकानेर में चौथी बार व देश में लगातार तीसरी बार भाजपा की विजय का दावा करते हुए “अबकी बार 400 पार” का नारा दोहराया। जश्न समारोह में भाजपा नेता विनोदगिरी गुसाईं, पार्षद संतोष बोहरा, जगदीश गुर्जर, रामसिंह जागीरदार, सत्यनारायण नाई, अरुण पारीक, हेमनाथ जाखड़, एडवोकेट चंद्रप्रकाश बारूपाल, रूघराज पंवार, लक्ष्मीनारायण सेवग बिग्गा, भवानी तावनियां, ओमप्रकाश गांधी, भगवानसिंह लखासर, प्रकाश वाल्मीकि सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी व कार्यकता जश्न में शामिल रहें।





