May 21, 2026
WhatsApp Image 2024-03-03 at 13.47.45

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 मार्च 2024। भूतपूर्व सैनिकों अथवा सैनिक विधवाओं की पेंशन संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु  4 और 5 मार्च को विशेष पेंशन निराकरण अभियान के तहत जिला मुख्यालय स्थित सैनिक कल्याण कार्यालय में शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने बताया कि 4 मार्च को बीकानेर, श्रीडूंगरगढ़,  कोलायत व लूणकरणसर तहसील में तथा 5 मार्च को नोखा, खाजूवाला, लूणकरणसर, छतरगढ़ और पूगल तहसील के लिए जिला मुख्यालय स्थित सैनिक कल्याण विभाग के कार्यालय में पेंशन समस्या समाधान शिविर आयोजित किया जाएगा। वन रैंक वन पेंशन तथा अन्य पेंशन समस्याओं के निराकरण हेतु संबंधित पीपीओ, डिस्चार्ज बुक, पूर्व सैनिक पहचान पत्र, बैंक पास बुक तथा अन्य संबंधित दस्तावेज लेकर शिविर में उपस्थित हो सकते हैं। बता देवें ये शिविर की संशोधित तिथि जिला मुख्यालय से जारी हुई है व शिविर स्थल भी जिला मुख्यालय स्थित सैनिक कल्याण कार्यालय में रखा गया है।