August 30, 2026
IMG-20240303-WA0055

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 मार्च 2024। कालू रोड स्थित सनातन श्मशान भूमि प्रागंण में गौमाता भंडारा गौशाला समिति द्वारा गौसेवार्थ संगीतमय भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथावाचक संतोष सागर महाराज ने कथा के दूसरे दिन आज सती प्रसंग, ध्रुव चरित्र का वर्णन करते हुए राजा परीक्षित के प्रसंग सुनाए। महाराज ने कहा कि आसक्ति ही सुख और दुख का कारण है और हर जीव को आसक्ति भगवान में ही करने का नियमित अभ्यास करना चाहिए जिससे जीव की मुक्ति के द्वार खुल जाएंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा में भाग लिया व भजनों पर झूमते हुए खूब जयकारे भी लगाए। बता देवें कथा शनिवार को कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुई व पहले दिन महाराज ने कथा का माहात्म्य बताते हुए कथा सुनने के लाभ बताए। बता देवें कथा का समय दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक है और यजमान सीमादेवी व शिवशंकर मोदी ने सभी श्रद्धालुओं का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। संतोष सागर जी महाराज ने दी भगवान में आस्क्ति का नियमित अभ्यास करने की प्रेरणा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कथा में शामिल हो रहें बड़ी संख्या में श्रद्धालु।