






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 अगस्त 2020। एएसआई हेतराम ने गश्त के दौरान अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि सोमवार रात्री को गश्त के दौरान मूखबीर की सूचना पर पुलिस टीम गांव रीड़ी से भैंरूसिंह बास की रोड़ पर पहुंची एवं वहां खड़ा एक व्यक्ति पुलिस को देख कर भागने लगा। उसका पीछा कर पकडा़ गया तो आरोपी के पास से 48 पव्वे देशी शराब के जब्त किए गए तथा आरोपी गांव धनेरू निवासी गणेशाराम जाट को गिरफ्तार कर लिया गया।



